Chandra Grahan 7 September 2025 on Bhadrapada Purnima par rashi anusar kya daan kare भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, शुभ फलों के लिए राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

Date:

- Advertisement -


Bhadrapada Purnima Daan List: भाद्रपद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन कुछ चीजों का दान करने से अशुभ प्रभाव कम होते हैं और सकारात्मक फलों में वृद्धि होती है। 

Bhadrapada Purnima Donate According to Zodiac Signs: 7 सितंबर, रविवार को भाद्रपद पूर्णिमा है। इस दिन साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह ग्रहण भारत में नजर आएगा। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही लगता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी है। चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन जगत के पालनहार श्रीहरि की विधिवत पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भाद्रपद पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के दिन कुछ चीजों का दान शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से चंद्र ग्रहण के अशुभ फल कम होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानें भाद्रपद पूर्णिमा पर राशि अनुसार क्या दान करें।

भाद्रपद पूर्णिमा पर राशिनुसार क्या दान करें-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए पूर्णिमा के दिन लाल मसूर की दाल का दान करना शुभ रहेगा। मान्यता है कि ऐसा करने से सेहत अच्छी होती है और नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें:14 सितंबर तक इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय, सूर्य की राशि में रहेंगे बुध

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को दही और चावल का दान शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने आर्थिक स्थिरता के साथ मानसिक शांति मिलती है।

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए इस दिन हरी मूंग की दाल और हरे वस्त्रों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में तरक्की मिलती है और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होती है।

4. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए इस दिन चावल व दूध का दान लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से पारिवारिक जीवन खुशहाल होता है।

5. सिंह राशि– सिंह राशि वालों को गेहूं व गुड़ का दान इस दिन शुभ रहने वाला है। मान्यता है कि ऐसा करने से सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ती है और कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होती है।

6. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए इस दिन हरी मूंग की दाल का दान शुभ रहेगा। मान्यता है कि ऐसा करने से रिश्तों में सुधार होता है और जीवन में खुशहाली आती है।

7. तुला राशि- तुला राशि वालों को इस दिन चावल, दूध व चीनी का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए इस दिन लाल मसूर की दाल व गुड़ का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं।

ये भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण का शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या पीड़ित राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

9. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए चने की दाल व मिठाई का दान लाभकारी रहेगा। ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलने की मान्यता है।

10. मकर राशि- मकर राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इस दिन काले तिल का दान करना चाहिए।

11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस दिन काले तिल व तेल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में तरक्की मिलती है।

12. मीन राशि- मीन राशि वालों को इस दिन चने की दाल व हल्दी का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व शांति आती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two + 4 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Fan-favorite map returns to CS2 competitive play in Premier Season Five

Valve has confirmed that Cache is returning to...

Gamesir G7 Pro review – a fantastically capable PC controller for a great price

VerdictWhile the Gamesir G7 Pro is far from...

Steam Machine review roundup: Hefty pricetag for a niche product

The Steam Machine is almost here. Valve has...

Top Selling Gadgets