Punjab More Than 1400 Villages In All 23 Districts Flooded Rural Areas Worst Affected – Amar Ujala Hindi News Live

0
17
Advertisement


Punjab More than 1400 villages in all 23 districts flooded rural areas worst affected

पंजाब में बाढ़
– फोटो : संवाद

विस्तार


पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है।

loader

Trending Videos

कल गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल 

वहीं, गुरुवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहेंगे। केजरीवाल बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मिलकर नुकसान और चुनौतियों की जानकारी लेंगे और सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2025 के तहत सभी जिला मजिस्ट्रेटों और विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी स्कूल-काॅलेज सात सितंबर तक बंद

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स का डेयरिंग ऑपरेशन: ढलान पर हेलीकॉप्टर का एक पहिया टिकाया… बचा ली बाढ़ में फंसी कई जिंदगियां

आने वाले दिनों में बिगड़ेगी स्थिति

आदेशों में कहा गया कि प्रदेश इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। भारी मानसूनी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण कई जिलों में व्यापक बाढ़ आ गई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 2 =