Numerology Horoscope 14 September 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 14 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

0
12
Advertisement


Horoscope Numerology 14 September 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 14 September 2025, अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।

1 से 9 मूलांक वालों का 14 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

मूलांक-1: आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कोई महत्वपूर्ण फैसला नहीं लें, बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।

मूलांक-2: आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय बढ़ेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलेगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है।

ये भी पढ़ें:13 सितंबर को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

मूलांक-3: आज मूलांक 3 वालों को निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में तरक्की मिल सकती है। राजनीतिक लाभ मिलेगा।

मूलांक-4: आज मूलांक 4 वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों को लेकर सतर्क रहें। लव लाइफ में मुश्किलें आ सकती हैं। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा लाभकारी रहने वाली है। धन की स्थिति में सुधार होगा।

मूलांक-5: आज मूलांक 5 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।

मूलांक-6: आज मूलांक 6 वालों का मन अशांत रहेगा। बेकार के क्रोध व व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा।

ये भी पढ़ें:3 अक्टूबर तक इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ, शनि गोचर देगा लाभ

मूलांक-7: आज मूलांक 7 वालों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कामकाज में ज्यादा व्यस्तता रह सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में विस्तार का योग है।

मूलांक-8: आज मूलांक 8 वालों को आज वाद-विवाद से बचना चाहिए। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित भी रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

मूलांक-9: आज मूलांक 9 वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:जितिया व्रत कल, रखें इन 11 बातों का खास ध्यान



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 5 =