UP Police Calendar 2025 2026: UPP UP Police Bharti calendar up police constable vacancy recruitment November dates UP Police Calendar 2025 : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 22605 पदों पर भर्ती नवंबर में, देखें भर्तियों का कैलेंडर, Career Hindi News

0
23
Advertisement


UP Police Calendar 2025 2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 22605 पदों पर भर्ती नवंबर माह में निकेलगी। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का यह कैलेंडर यूपी सरकार के मिशन रोजगार विभाग ने प्रकाशित किया है।

UP Police Recruitment Calendar 2025-2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 22605 पदों पर भर्ती नवंबर माह में निकेलगी। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के कैलेंडर के मुताबिक कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, कांस्टेबल पीएसी (महिला), कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के कुल 22,605 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती का विज्ञापन नवंबर, 2025 में जारी होगा। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का यह कैलेंडर यूपी सरकार के मिशन रोजगार विभाग ने प्रकाशित किया है। कैलेंडर में यूपी पुलिस की अन्य भर्तियों का भी जिक्र किया गया है। आपको बता दें कि अगस्त माह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में 30 हजार नई भर्तियों के निकलने का ऐलान किया था।

यहां देखें पूरा कैलेंडर

उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड का वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित भर्ती परीक्षा कैलेंडर ( UP Police Exam Calendar )

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

कुल पद : 921

(लिखित परीक्षा : अक्टूबर/नवंबर, 2025)

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए

कुल पद : 1,129

(लिखित परीक्षा : अक्टूबर/नवंबर, 2025)

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल

कुल पद : 4,543

विज्ञप्ति अवधि : अगस्त, 2025

सहायक रेडियो परिचालक

कुल पद : 44

विज्ञप्ति अवधि : अक्टूबर/नवंबर, 2025

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए

कुल पद : 1,153

विज्ञप्ति अवधि : अक्टूबर/नवंबर, 2025

आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएसी (महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस

कुल पद : 22,605

विज्ञप्ति अवधि : नवंबर, 2025

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

कुल पद : 345

विज्ञप्ति अवधि : दिसंबर, 2025

ये भी पढ़ें:15.75 लाख देंगे यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा, बोर्ड ने बताया कब आएगी डेट

15.75 लाख देंगे यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा

यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 1166386 पुरुष और 409374 महिला अभ्यर्थी हैं। भर्ती बोर्ड अब लिखित परीक्षा कराने की तैयारी में लग गया है। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा तिथि के बारे में चार सप्ताह पहले सूचना दी जाएगी। दरोगा भर्ती के लिए 12 अगस्त से 11 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 15 सितम्बर की शाम छह बजे तक आवेदन शुल्क जमा करने और ब्योरे में संशोधन का मौका दिया गया था। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त हो गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 2 =