Advertisement
Last Updated:
Indian Railway Viral Video: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की 1st AC में यात्रा कर रहे एक परिवार पर चादर-तौलिए चोरी का आरोप लगा है. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. साथ ही रेलवे से सख्त कार्रवाई की मांग बढ़ रही है.
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की 1st AC में यात्रा कर रहे एक परिवार पर चादर-तौलिए चोरी का आरोप लगा है. (फाइल फोटो)नई दिल्ली: इंडियन रेलवे के लिए प्रीमियम कोच यानी 1st AC हमेशा से ही लग्जरी और सुविधाओं के लिए जाना जाता है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने रेलवे की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वीडियो एक परिवार का है, जिस पर आरोप है कि उसने यात्रा के दौरान कोच से चादरें और तौलिए चुरा लिए.
यह घटना उस समय सामने आई जब पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन से उतर रहे थे. प्लेटफॉर्म पर रेलवे स्टाफ ने परिवार को रोककर सामान की जांच की. वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टाफ परिवार से पूछताछ कर रहा है और वे बार-बार कह रहे हैं “गलती हो गई.” यह मंजर वहां मौजूद अन्य यात्रियों की भीड़ को अपनी ओर खींच लाया. वीडियो की पुष्टि न्यूज18 हिंदी नहीं करता है.
Traveling in 1st AC of Purushottam express is a matter of pride itself.
But still people are there who don’t hesitate to steal and take home those bedsheets supplied for additional comfort during travel. pic.twitter.com/0LgbXPQ2Uj