YRKKH 24th September Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode in hindi kaveri poddar geetanjali YRKKH Today’s Episode: मायरा को भड़काने की कोशिश करेगी गीतांजलि, दादी-सा लगाएंगी क्लास, Tv Hindi News

0
19
Advertisement


Yeh Rishta Kya Kehlata Hai in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में दादी-सा, गीतांजलि की क्लास लगाएंगी। दादी-सा की बातें सुनकर गीतांजलि चुप हो जाएगी।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानWed, 24 Sep 2025 01:26 PM
YRKKH Today's Episode: मायरा को भड़काने की कोशिश करेगी गीतांजलि, दादी-सा लगाएंगी क्लास

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में गीतांजलि, मायरा के पास जाएगी। मायरा यूट्यूब से चोटी बनाना सीखेगी। ये देखकर गीतांजलि परेशान हो जाएगी। गीतांजलि, मायरा से कहेगी, ‘आप चोटी बनाना क्यों सीख रही हो मायरा? मैं हूं न। मैं बना दूंगी आपकी चोटी।’ मायरा कहेगी, ‘मैं अपने लिए नहीं, मम्मी की चोटी बनाने के लिए ये वीडियो देख रही हूं।’ गीतांजलि, मायरा को भड़काने की कोशिश करेगी। दादी-सा, मायरा और गीतांजलि की बातें सुन लेंगी।

दादी-सा, मायरा को अभिरा के पास भेज देंगी और गीतांजलि को खरीखोटी सुनाएंगी। दादी-सा कहेंगी, ‘तुम्हारा बस चले तो तुम आज भी मायरा पर अपना हक जमाओ।’ गीतांजलि कहेगी, ‘जी हां, बिल्कुल और वो गलत नहीं होगा क्योंकि मैंने मायरा के साथ अभिरा से ज्यादा समय बिताया है।’ दादी-सा कहेंगी, ‘रिश्ते की गहराई वक्त की मौहताज नहीं होती। मायरा से मिले बिना भी अभिरा का मायरा पर तुमसे कहीं ज्यादा हक था क्योंकि वो मायरा की मां है। तो तुम उनका पीछा करना छोड़ दो और जाकर अपने पति के साथ रहो।’

दादी-सा आगे कहेंगी, ‘लेकिन हमें नहीं लगता कि तुम्हारा पति तुम्हारा साथ खुश है। शायद उसके दिल में कोई और है, तुम नहीं। लेकिन फिर भी उसने तुमसे शादी कर ली। क्यों?’ गीतांजलि डर जाएगी। वह कहेगी, ‘हम मायरा की बात कर रहे थे, अरमान की नहीं। आप कितनी भी कोशिश कर लीजिए आप मुझे मायरा से दूर नहीं कर सकतीं क्योंकि जहां मायरा वहां अरमान और जहां अरमान वहां मैं।’ दादी-सा कहेंगी, ‘इसका मतलब तुम पूरी जिंदगी अभिरा के पीछे भागना चाहती हो।’ गीतांजलि कहेगी, ‘जी नहीं!’ दादी-सा भड़क जाएंगी। वह कहेंगी, ‘जवाब तब देना जब मांगा जाए। हमारे घर में तुम्हे अपनाने के लिए कोई राजी नहीं था। हमने कहा इसलिए तुम उस घर में हो। अगर हम तुम्हारी एंट्री करवा सकते हैं तो तुम्हे उस घर से निकाल भी सकते हैं इसलिए संभलकर।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 + thirteen =