इन दिनों टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। अभिरा और अरमान की राहें कब की जुदा हो चुकी हैं। लेकिन नवरात्र पर एक जोड़े की तरह ये साथ दिखेंगे? आखिर ऐसा क्यों होगा? क्या इनके रिश्ते की फिर से नई शुरुआत होने वाली है? पढ़िए सीरियल से जुड़ा अपडेट।
इस शख्स की वजह से साथ आए अभिरा और अरमान
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान पोद्दार के परिवार में नवरात्र समारोह चल रहा है। पंडित जी परिवार के लोगों को पूजा करने के लिए कहते हैं। अचानक अरमान, गीतांजलि (दूसरी पत्नी)के साथ पूजा करने से इंकार कर देता है। वह अपनी बेटी मायरा के साथ पूजा करना चाहता है। अचानक पूजा में मायरा अपना हाथ जला देती है। यह देखकर मायरा की मां और अरमान की पहली पत्नी अभिरा आगे आती है। इसी बीच अरमान भी सामने आ जाता है। दोनों एक जोड़े की तरह माता रानी की थाली पकड़े नजर आते हैं। घर की बड़ी सदस्य कावेरी यह देखकर खुश होती है। लेकिन गीतांजलि जल भुनकर राख हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बेटी के कारण कोर्ट में खड़ी तुलसी, विरानी परिवार में टूटेगी रिश्तों की डोर?
अभिरा से बदला लेगी गीतांजलि
अभिरा और अरमान को साथ में पूजा करते देख गीतांजलि गुस्से में है। आगे वह एपिसोड में अभिरा से बदला लेना चाहती है। वह अभिरा से कहती है कि उसका और अरमान का कमरा गुलाबों से सजा दे। यह काम अभिरा के लिए मुश्किल है।



