Bigg Boss 19 Live,Bigg Boss 19 Highlights: नेहल की री-एंट्री, तान्या का किया पर्दाफाश, फरहाना और गौरव हैं कैप्टेंसी के दावेदार – bigg-boss-19-episode-33-written-update-in-hindi-25-september-2025

Date:

- Advertisement -


‘बिग बॉस 19’ में आज के एपिसोड में कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए कार्य हुआ। तीन राउंड में पार्टी हुई। हर राउंड में चार सदस्य बाहर होते चले गए। आखिरी में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट कैप्टेंसी के दावेदार हैं। नेहल चुडासमा भी सीक्रेट रूम से सीधे घर पहुंच चुकी हैं। जानिए आज क्या-क्या हुआ।

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में गुरुवार को काफी ड्रामा देखने को मिला। घर में कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए कार्य हुआ, लेकिन मजेदार अंदाज में। तीन राउंड पार्टी हुई- पजामा पार्टी, बीबी डिस्को पार्टी और बीबी मूवी नाइट। इस दौरान बिग बॉस ने घरवालों की दो क्लिप दिखाई, जिसके बाद बवाल मच गया। अवेज दरबार पर बसीर अली, अमल मलिक ने आरोप लगाए, जिससे वो फूट-फूटकर रोए। कैप्टेंसी की दावेदारी में फरहाना भट्ट के साथ गौरव खन्ना हैं, जिन्हें सीक्रेट रूम में बैठी नेहल चुडासमा ने चुना। अब वो भी घर में फिर से आ चुकी हैं। जानिए गुरुवार, 25 सितंबर 2025 के एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ।

Bigg Boss 19 Highlights:

पजामा पार्टी में खींची गई फोटो
घर में पजामा पार्टी हुई। बिग बॉस ने अवेज दरबार को जिम्मेदारी दी कि वो 10 फोटो खीचेंगे। जो चार सदस्य फोटो में सबसे ज्यादा नजर आएंगे, वो कैप्टेंसी की दावेदारी की रेस से बाहर हो जाएंगे। पर ट्विस्ट ये है कि फोटो खींचते समय अवेज की आंखों पर पट्टी बंधी होगी और वो किसी को देख नहीं पाएंगे। वहीं, जो सदस्य अपने बेड पर बैठे हैं, वो वहीं पर बैठे रहेंगे। अशनूर कौर और फरहाना भट्ट संचालक होंगी और इस कार्य का संचालन करेंगी।कैप्टेंसी की दावेदारी से ये 4 सदस्य हुए बाहर
बसीर, अमल, जीशान और तान्या फोटो में सबसे ज्यादा दिखे, इसलिए संचालकों ने फैसला लिया कि ये चारों कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो जाएंगे।
खाने को लेकर तान्या और कुनिका में खटपट
तान्या किचन में खाना बना रही थीं। कुनिका ने उनसे कहा कि रोटी में घी मत लगाओ। इस पर तान्या भड़क गईं। घी को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। तान्या ने जीशान को इस लड़ाई में घसीटा, जिसके बाद कुनिका ने साफ किया कि वो जानबूझकर उन्हें लेकर आ रही हैं। अभिषेक ने तान्या से कहा कि वो आग लगा रही है।
नेहल ने दूसरी पार्टी के लिए कुनिका को चुना
बिग बॉस ने नेहल से पूछा कि वो किसे अधिकार देना चाहती हैं कि वो किन्हीं चार सदस्यों को रेस से बाहर कर दें। नेहल ने कुनिका सदानंद को मौका दिया।

घर में हुई ‘बीबी डिस्को’ पार्टी

इस पार्टी में गानों पर डांस करना है। गाना खत्म होते ही स्टूल पर बैठना है। फोटोग्राफर को 10 फोटो खींचनी है। जो 4 सदस्य ज्यादा नजर आएंगे, वो कैप्टेंसी की दावेदारी की रेस से बाहर हो जाएंगे। गाने बजे और घरवालों ने डांस करना शुरू किया। पर संचालक फरहाना गाने बंद होने से पहले ही सीट पर बैठ गईं और नीलम को सीट देने लगीं। जिसके बाद अभिषेक बजाज ने कुर्सी खींच ली और खुद बैठ गए। इस पर फरहाना ने उन्हें ‘गधा’ कहा।

कुनिका सदानंद बनीं फोटोग्राफर
इस राउंड में कुनिका फोटोग्राफर बनीं। उन्हें बड़े ही ध्यान से उन सदस्यों की फोटो खींची, जिन्हें वो कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर करना चाहती थीं। नीलम ने कहा कि उन्हें घर में रहना और कैप्टन बनना है, पर उन्होंने सबसे पहले नीलम की ही फोटो खींची, जिससे वो चिढ़ गईं। गौरव ने कुनिका को गाइड किया। कुनिका ने फरहाना की फोटो खींचनी चाही, पर संचालक फरहाना ने पूरा ब्लॉक कर दिया, ताकि शहबाज की फोटो ना आए। इस पर अशनूर ने फरहाना को धक्का मारा और किसी तरह से उसकी फोटो खिंच गई। अशनूर ने भी अभिषेक को फोटो से आने से बचाना।

दूसरे राउंड में कौन हुआ बाहर?
संचालक ने चार सदस्यों नीलम, प्रणित, शहबाद और मृदुल के नाम लिए कि इनकी फोटो ज्यादा आई है। इसी के साथ ये पार्टी खत्म हो गई।

मृदुल तिवारी और शहबाज की मस्ती
मृदुल को अवेज गेम समझा रहे थे। तभी शहबाज ने मस्ती की। मृदुल से कहा कि वो वहां से उठ जाए। उन्होंने कहा कि अवेज को खुद कुछ समझ नहीं आता, वो मृदुल को समझा रहा है।

घर में हुई ‘बिग ब़ॉस मूवी नाइट’
ये इस राउंड की आखिरी पार्टी है। इसमें मूवीज चलेंगी। वो भी रियल। जो हुआ है, उसे वैसे ही दिखाया गया है। हर मूवी के बाद बिग बॉस सवाल पूछेंगे। जो दावेदार हैं, उनके पास बजर है, जो पहले बजाएगा, वो जवाब देगा। जो सही जवाब देगा, वो किसी एक दावेदार को रेस से बाहर कर सकता है। दावेदार हैं- गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज और अवेज दरबार।

पहला वीडियो मृदुल तिवारी का
पहला वीडियो मृदुल तिवारी का था। इसमें वो तान्या के बारे में गौरव खन्ना से बात कर रहे हैं कि वो फेक है। मृदुल ने तान्या के बॉयफ्रेंड का भी जिक्र किया। सवाल- तान्या ने इस क्लिप में किस रंग के कपड़े पहने थे? अभिषेक ने पहले बजर बजाया। जवाब था पिंक, जोकि सही था। अभिषेक ने कुनिका को कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर कर दिया। अभिषेक के फैसले से नेहल भी हैरान थीं, क्योंकि कुनिका ने अभिषेक का साथ दिया था।

दूसरा वीडियो अमल, बसीर और जीशान का

बसीर इस वीडियो में अवेज दरबार के बारे में बात कर रहे हैं। वो कहते हैं कि बाहर कई गर्लफ्रेंड्स हैं। अमल ने भी कहा कि कॉमन फ्रेंड्स के फ्रेंड्स हैं, जो बताते हैं कि हर दिन डीएम करता है। सवाल- बसीर, जीशान और अमल के साथ इस क्लिप में चौथा सदस्य कौन था? गौरव ने बजर बजाया। उन्होंने शहबाज का नाम लिया। जवाब सही था। गौरव ने अभिषेक को कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर कर दिया।

दिखाई गई फाइनल मूवी
बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि नेहल ने अब तक घर में क्या-क्या फैसले लिए। फिर फाइनल क्लिप में नेहल चुडासमा को दिखाया गया। गौरव खन्ना ने कहा कि उन्हें पता था। नेहल ने सीक्रेट रूम से फाइनल फैसला लिया। उन्होंने गौरव खन्ना को कैप्टेंसी का दावेदार चुना। वो देखना चाहती हैं कि वो फ्रंटफुट पर आकर कैप्टन की तरह कैसे जिम्मेदारी उठाते हैं।

फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना बने दावेदार
आखिरी में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार हैं। अब इन दोनों के बीच में भिड़ंत होगी।

रो पड़े अवेज
अवेज पर जो आरोप लगे, इस पर वो रो पड़े। गौरव ने उन्हें समझाया कि बाथरूम में जाकर रो लो। अवेज ने कहा, ‘वो लोग फेक एलिगेशन क्यों लगा रहे हैं? वो नेशनल टीवी पर ऐसे कैसे बोल सकते हैं? मैंने कब बोला कि मैं 10 साल से डेट कर रहा हूं। शो में आने से पहले नगमा को डेट करना शुरू किया।’

तान्या ने मृदुल से पूछा सवाल
तान्या ने मृदुल से कहा कि वो जिन दोनों लड़कों के साथ रही हैं, वो दोनों ग्वालियर के हैं। कोई बॉम्बे का लड़का कैसे मेरा बॉयफ्रेंड बन गया। दरअसल, मृदुल ने बोला था कि तान्या का बॉयफ्रेंड है और वो उसे फेक बता रहा है। तान्या खुद का गुणगान करने लगी कि वो सीधी हैं, हमेशा लड़कों से दूर रहती हैं। उनके जैसी लड़कियों के ही कैरेक्टर पर उंगली उठाई जाती है।

बसीर की एक्स थी अवेज की भी Ex
अवेज ने कहा, ‘बसीर की जो एक्स थी, वो मेरी भी एक्स थी। उसने जाकर मेरे बारे में उसको सब बताया है। मुझे भी बसीर के बारे में पता है, पर मैं नहीं बोलूंगा।’ गौरव ने उन्हें समझाया कि वो अतीत है। आप एक से ही शादी करते हो। अतीत को अतीत ही रहने दो। अभिषेक ने भी उन्हें समझाया कि उन्हें आगे बढ़ना है। कुनिका ने भी अवेज को समझाया कि नगमा तो सब जानती है ना। घरवाले भी सब जानते हैं।

तान्या के घरवाले नहीं देते हैं उनका साथ
तान्या ने जीशान से कहा, ‘मुझे घर पर कोई सपोर्ट नहीं करता। मेरे में बहुत टैलेंट है। मेरा बहुत दिमाग चलता है। अपनी गाड़ी, अपना घर सब खुद खरीदा। घर के बाहर नहीं जाती, ताकि कोई गुस्सा ना हो जाए। घर आई तो सबने बोला कि इसका बॉयफ्रेंड का चक्कर है। मैं यहां पर आने से पहले भी डरती थी कि कुछ हो गया तो घरवाले सपोर्ट नहीं करेंगे। मेरे पीछे कोई नहीं है।’

अमल मलिक और बसीर ने मांगी माफी

अमल ने अवेज को सफाई दी कि अगर उन्हें बुरा लगा है तो वो माफ मांगते हैं और आगे से कभी ऐसा नहीं बोलेंगे। बसीर ने भी कैमरे में कहा कि उन्होंने गुस्से में वो सब बोला था। किसी थर्ड पर्सन ने उनसे कुछ बोला था। उसी थर्ड पर्सन ने उन्हें मेरे बारे में कुछ बोला। अब सबकुछ क्लियर हो रहा है। उनका इरादा उनकी फैमिली को दुख पहुंचाने, उनकी इमेज को खराब करने और नगमा संग उनके फ्यूचर को खराब करना नहीं था। उन्होंने नगमा से भी माफी मांगी कि अवेज बहुत अच्छे इंसान हैं।

नेहल की घर में हुई एंट्री
नेहल फाइनली घर में दोबारा एंट्री करती हैं। फरहाना, मृदुल, नीलम, बसीर और अन्य सदस्य उनका वेलकम करते हैं। नेहल सीधे अवेज के पास गईं और उन्हें समझाया। अमल उस बातचीत में था, जो हां हां बोल रहा था। बात बसीर ने बोली। वो मेरा दोस्त है। पर वो गलत है।

नेहल ने अमल को दी सलाह
नेहल ने अमल को सलाह दी कि उसके आसपास सब दिमाग लगा रहे हैं, पर वो इमोशनल है। उसे संभलने की जरूरी है। इसके बाद नेहल कुनिका के पास गईं। उनके पैर छुए और कहा कि वो किचन में खड़े होकर खाना बनाती हैं और उन्होंने इसका एहसास नहीं किया कि वो कितनी मेहनत करती हैं।

नेहल ने अभिषेक से कहा- कितना जहर है मन में
नेहल ने घरवालों को बताया कि अभिषेक बजाज के मन में जहर भरा हुआ है। वो सबसे ज्यादा निगेटिवे है। दूसरी तरफ, बसीर ने नेहल को लेकर कहा कि वो सीधे अवेज के पास गई, पता नहीं क्या होगा आगे। बाद में नेहल ने अमल को बताया कि वो इमोशनल होकर बह जाता है। पर अमल ने तान्या का नाम लिए बिना कहा कि वो उसका 100 प्रतिशत सपोर्ट नहीं करते हैं। बाद में जीशान ने अमल से कहा कि नेहल अपने आप को बहुत मजबूत समझ रही है।

नेहल ने तान्या का किया पर्दाफाश
नेहल ने फरहाना के सामने कहा कि अमल तो मस्ती करता है, पर तान्या उसके आगे पीछे ही रहती है। उसकी नजर अमल पर ही रहती है। वो विक्टिम कार्ड इनटू 200 प्ले कर रही है। वो कैल्क्युलेट होकर गेम खेल रही है।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 + 3 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Top Selling Gadgets