Ranchi Weather: रांची में भारी बारिश का अलर्ट, 10 अक्टूबर तक नहीं मिलेगी राहत, जनजीवन रहेगा प्रभावित

0
10
Advertisement


झारखंड में लगातार बारिश से रांची में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक राहत की उम्मीद नहीं जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खाड़ी पर बने निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होने के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रांची में पिछले चार दिनों में सामान्य से दोगुनी बारिश दर्ज की गई है।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को रांची में दिनभर बादल छाए रहे और मौसम ने आम जनजीवन को प्रभावित किया।

मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के क्षेत्रों में 10 अक्टूबर तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले छह दिनों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है और कुछ क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले चार दिनों में रांची में 31.8 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत से लगभग दोगुनी है। वहीं, झारखंड के कई अन्य जिलों में भी पिछले 24 घंटों में वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रांची, जमशेदपुर, देवघर, धनबाद और बोकारो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बढ़ रहा खाड़ी पर बने निम्न दबाव का क्षेत्र

बीएयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि खाड़ी पर बने निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में यह दबाव कमजोर होने की उम्मीद है, जिसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक रांची और आसपास के जिलों में बारिश जारी रह सकती है। हालांकि, यह पूरे जिले में समान रूप से नहीं होगी।

कुछ क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश का कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून सिस्टम का संयोजन है।

बंगाल की खाड़ी के विक्षोभ का असर झारखंड पर पड़ रहा है, जिससे कई इलाकों में बारिश दर्ज हो रही है। हालांकि, यह प्रभाव पूरे राज्य में समान रूप से नहीं दिख रहा है।

मौसम विभाग ने किया सतर्क

रांची वासियों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान पानी भरने वाले इलाकों में सतर्क रहें। साथ ही वाहन चालकों को सड़क पर सावधानी बरतने और ओवरब्रिज तथा निचले इलाके के पानी भरे स्थानों से बचने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 10 अक्टूबर के बाद दबाव का क्षेत्र कमजोर होने के साथ ही मौसम में सुधार आने की संभावना है और मौसम साफ हो सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × 5 =