Weather changes in Jharkhand | झारखंड में मौसम का मिजाज बदला: 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा, फिर रुक-रुक कर होगी बारिश – Ranchi News

0
14
Advertisement


झारखंड में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

.

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इससे दिन में लोगों को थोड़ी गर्मी और उमस का एहसास होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा।

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

गरज और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। आज उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर बाकी हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

6 अक्टूबर को यह चेतावनी उत्तरी जिलों में केंद्रित रहेगी, जबकि 7 अक्टूबर को उत्तरी और मध्य-पूर्वी हिस्सों में भी ऐसे मौसम की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले मैदान या बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।

6 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

6 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान

राज्य में अगले सप्ताह भी हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। 7 से 11 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में रांची, डाल्टनगंज, बोकारो समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही टर्फ लाइन और 4.5 किलोमीटर तक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण राज्य के मौसम को प्रभावित कर रही है। 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक झारखंड में औसत 20.3 मिलीमीटर के मुकाबले 62.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, यानी सामान्य से 209% अधिक बारिश दर्ज की गई।

रांची में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

रांची में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

रांची में अगले पांच दिन बादल छाए रहेंगे

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 09 अक्टूबर तक मौसम सामान्यतः बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना के साथ खुशनुमा रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम 21-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं, खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों में अभी भी वर्षा की कमी (-16%) बनी हुई है। 10 अक्टूबर के बाद रांची और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 3 =