प्यार, शादी, अबॉर्शन…पटना में यू-ट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप

0
31
Advertisement


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस ने पटना के अनीसाबाद से यूट्यूबर मनी मेराज को गिरफ्तार किया है जिस पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप है। मेराज पर उसकी प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर का निवासी है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गाजियाबाद चली गई।

जागरण संवाददाता, पटना। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित खोड़ा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और प्रताड़ना के केस में अनीसाबाद स्थित फ्लैट से आरोपित मनी मेराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित यू-ट्यूबर है।

प्रेमिका ने उसके खिलाफ खोड़ा थाना में दुष्कर्म और प्रताड़ना की प्राथमिकी कराई थी। गर्दनीबाग थानेदार ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई। उसके खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और प्रताड़ना का आरोप है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेराज मूल रूप से मुजफ्फरपुर का निवासी है। इंटरनेट मीडिया पर काफी फालोअर हैं। बताया जा रहा है कि ढाई साल पूर्व पंजाब के लुधियाना की रहने युवती से उसकी दोस्ती हुई थी।

युवती भी इंटरनेट मीडिया की इन्फ्लुएंसर और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री हैं। पुलिस के मुताबिक मेराज ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर लुधियाना की युवती से दोस्ती की थी। आरोप है कि इसके बाद एक दिन उसने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

होश में आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया तो शादी करने का झांसा दे उसे चुप करा दिया था। इसी बीच पीड़िता को आरोपित अपने घर ले गया और शादी कर ली। शादी की बात छिपाकर रखने को बोला था। इस बीच पीड़िता का गर्भपात भी कराया गया।

पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। खोड़ा थाने की पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। तकनीकी अनुसंधान कर खोड़ा पुलिस पटना पहुंच गई। गर्दनीबाग के अनीसाबाद स्थित एक फ्लैट से मेराज को गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen + 3 =