Anupamaa New Entry | Lovish Saini to re-enter in Anupamaa | Anupamaa New Entry Major Upcoming Twist | Anupamaa New Entry: अनुपमा में होगी एक नई एंट्री, हमेशा के लिए बदल जाएगी अनु की जिंदगी

0
14
Advertisement


Anupamaa New Entry: प्रोड्यूसर राजन शाही का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा सबकी नाक में दम किए हुए है, जी हां! अनुपमा पिछले कई हफ्तों से TRP की रेस में नंबर वन पर चल रहा है और अब इस हफ्ते भी अनुपमा ने बाजी मार ली है, अनुपमा नंबर वन पर अपनी जबरदस्त धाक जमाए हुए हैं। मेकर्स ट्विस्ट एंड टर्न्स के जरिए दर्शकों का होश उड़ा दे रहें हैं, वहीं अब फिर मेकर्स ने तगड़ी चाल चली है, क्योंकि अब अनुपमा सीरियल में एक नई एंट्री होगी, जिससे अनुपमा की जिंदगी में बड़ा तूफान आएगा, चलिए जानते हैं कि अब अनुपमा का सामना किन मुसीबतों से होने वाला है।

अनुपमा की जिंदगी में आएगी नई मुसीबत

रूपाली गांगुली को अनुपमा के किरदार में देश भर की जनता का खूब प्यार मिलता है, उन्होंने अनुपमा के किरदार में दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है। फिलहाल अनुपमा सीरियल की बात करें तो इस समय अनुपमा अपनी लेडीज गैंग के साथ एक ट्रिप के लिए निकली है, अनुपमा को जब से देविका के कैंसर की बात पता चली है, वह देविका की सारी इच्छाएं पूरी कर रही है, ट्रिप के चलते अनुपमा और उसकी लेडीज गैंग सरिता ताई के गांव आ पहुंची है, जहां एक बड़ा राज खुलने वाला है।

सरिता ताई के गांव पहुंच अनुपमा को समर दिखाई देता है, समर को देख अनुपमा बेहद इमोशनल हो जाती है, वहीं समर अनुपमा को हिंट देता है कि उसकी आत्मा तड़प आ रही है, समर यह भी हिंट देगा कि वो इस गांव ऐसे ही नहीं पहुंची है, जिसके बाद अब अनुपमा समर की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट जाएगी।

इसी के साथ ही अनुपमा से जुड़ी यह भी खबर आ रही है कि अभिनेता लविश सैनी की अनुपमा सीरियल में एंट्री होने वाली है, जिसकी वजह से कहानी में धमाकेदार ड्रामा होगा। जी हां! लविश सैनी पहले भी अनुपमा सीरियल में एंट्री कर चुके हैं, उन्होंने इस शो में शिवांश राठौड़ का किरदार निभाया था, जिनका समर की मौत में हाथ था। अब देखना होगा कि लविश सैनी की दोबारा एंट्री से कहानी में क्या ट्विस्ट आएगा। इसी के साथ ही बताते चलें कि बहुत ही जल्द अनुपमा में तांत्रिक वाला ड्रामा भी शुरू होगा, जो कि सरिता ताई के गांव में ही होगा, हालांकि अनुपमा सबकी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल अनुमान से जुड़े आने वाले अपडेट के लिए न्यूज़ट्रैक के साथ बनें रहिए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 − 7 =