Bihar Politics: जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव

0
17
Advertisement


लोरिया से सुनील कुमार, सीतामढ़ी से उषा किरण, सुपौल निर्मली से राम प्रवेश यादव चुनाव लड़ेंगे। पूर्णिया बायसी से मोहम्मद शाहनवाज आलम, मधेपुरा आलम नगर सुबोध कुमार सुमन चुनावी मैदान में उतरेंगे।

दरभंगा से आरके मिश्रा, मुजफ्फपुर से फेमस चिकित्सक अमन कुमार दास प्रत्याशी होंगे। रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना। छपरा से जयप्रकाश सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

सोनपुर चंदन लाल मेहता, मोतिहारी से डॉ अरूण कुमार। ये भी नामी चिकित्सक हैं। केवटी से बिल्लू साहनी, हरसिद्धि से अवधेश राम उम्मीदवार होंगे।

बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा उम्मीदवार होंगे। महिषी से समीम अख्तर, मीनापुर से तेज नारायण सहनी, कल्याणपुर से रामबालक पासवान चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

एक और अहम बात सामने आ रही है कि कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह सिर्फ चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × five =