bank holiday on karva chauth will bank open or close on 10th october | करवाचौथ पर बैंक खुलेंगे या नहीं? यहां कल से 3 द‍िन बंद रहेंगे बैंक, अब 13 को होगा काम

0
16
Advertisement


Bank Holidays in October: देशभर में फेस्‍ट‍िवल सीजन की शुरुआत हो गई है. इस दौरान अलग-अलग त्‍योहार पर राज्‍यों में बैंकों की छुट्टी है. द‍िवाली से कुछ द‍िन पहले आने वाला त्‍योहार करवा चौथ इस बार 10 अक्‍टूबर को है. ऐसे में लोग यह जानने के ल‍िए उत्‍सुक हैं क‍ि करवाचौथ वाले द‍िन बैंकों की छुट्टी रहेगी या खुलेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) की तरफ से जारी छुट्टियों की ल‍िस्‍ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर को करवा चौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा दूसरे राज्‍यों में बैंक सामान्‍य रूप से खुले रहेंगे.

लगातार तीन द‍िन बंद रहेंगे बैंक

यद‍ि आपका अक्‍टूबर में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो क‍िसी भी तरह की प्‍लान‍िंग करने से पहले आरबीआई की हॉलीडे ल‍िस्‍ट जरूर देख लें. अक्टूबर महीने में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहार और अन्‍य कारण से बैंक बंद रहेंगे. ह‍िमाचल प्रदेश में 10 अक्‍टूबर की छुट्टी के बाद दूसरे शन‍िवार और रव‍िवार का अवकाश है. इस कारण ह‍िमाचल प्रदेश में लगातार तीन द‍िन बैंक बंद रहेंगे. आइए देखते हैं 10 अक्‍टूबर के अलावा बैंकों की हॉडी डे ल‍िस्‍ट-

Add Zee News as a Preferred Source


> 18 अक्टूबर: असम में काति बिहू के लिए बैंक बंद.

> 20 अक्टूबर: द‍िवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के लिए त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, एमपी, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, यूपी, केरल, नगालैंड, पश्‍च‍िम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंकों का अवकाश.

> 21 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा के लिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद.

> 22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद.

> 23 अक्टूबर: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा के लिए गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद.

> 27 अक्टूबर: छठ पूजा (शाम की पूजा) के लिए पश्‍च‍िम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद.

> 28 अक्टूबर: छठ पूजा (सुबह की पूजा) के लिए बिहार और झारखंड में बैंक बंद.

> 31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के लिए गुजरात में बैंक बंद.

इसके अलावा देश में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहेगा. चारों रव‍िवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होता. महीने का दूसरा शन‍िवार 11 अक्‍टूबर को है और 12 को संडे है. इस कारण ह‍िमाचल प्रदेश में करवाचौथ की छुट्टी होने के कारण यहां पर लगातार तीन द‍िन बैंक बंद रहेंगे. 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine + 10 =