Plane Crash | Hong Kong Plane Crash | Hong Kong Airport Accident | हांगकांग एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, सीधा समंदर में समा गया विमान, 2 लोगों की मौत

0
11
Advertisement


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Hong Kong Plane Accident: यह हादसा हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 27 साल के इतिहास में सबसे गंभीर घटनाओं में से एक माना जा रहा है. इससे पहले 1999 में चाइना एयरलाइंस की एक फ्लाइट टाइफून के दौरान लैंडिंग के समय पलट गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी.

ख़बरें फटाफट

हांगकांग एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, सीधा समंदर में समा गया विमान, 2 लोगों की मौतयह हादसा हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 27 साल के इतिहास में सबसे गंभीर घटनाओं में से एक है.

हांगकांग के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा हो गया. यहां अमीरात एयरलाइन की एक बोइंग 747 कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा. यह हादसा उस समय हुआ जब विमान की लैंडिंग के दौरान वह ग्राउंड क्रू के वाहन से टकरा गया, जिसके बाद वह नियंत्रण खो बैठा और समुद्र में जा समाया.

हांगकांग पुलिस के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार चारों क्रू मेंबर को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. मरने वालों में से कम से कम एक व्यक्ति एयरपोर्ट स्टाफ का बताया जा रहा है. यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:50 बजे हुआ, जब इलाके में मौसम खराब और तेज हवाएं चल रही थीं.

तेज धमाके के बाद समुद्र में समा गया विमान

इस घटना के चश्मदीदों के अनुसार, एमिरेट्स कार्गो फ्लाइट जब लैंड कर रही थी, तभी वह रनवे पर मौजूद एक पेट्रोल वाहन से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन समुद्र में जा गिरा और कुछ ही सेकंड में रनवे से फिसलते हुए पानी में जा धंस गया.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − twelve =