हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जड़ा पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 

Date:

- Advertisement -


हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जड़ा पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
हैरी ब्रूक ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी (135) खेली।
ये उनके वनडे करियर का दूसरा और कीवी टीम के खिलाफ पहला शतक रहा।
ब्रूक ने अकेले अपने दम पर टीम का स्कोर 223 रन तक पहुंचाया। उन्हें छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

ऐसी रही ब्रूक की पारी और साझेदारी 

ब्रूक के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।
जेमी ओवरटन ने उनके बाद सबसे ज्यादा 46 रन बनाए।
इंग्लैंड के कप्तान ने 101 गेंदों का सामना किया और 135 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 133.66 की रही।
ओवरटन के साथ ब्रूक ने 87 गेंदों में 87 रन की साझेदारी निभाई। ल्यूक वुड के साथ आखिरी विकेट के लिए उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन जोड़ दिए।

ब्रूक ने हासिल की ये उपलब्धि 

ब्रूक वनडे क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के लिए एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं।
उनसे पहले ये कारनामा इयोन मोर्गन (17 छक्के बनाम अफगानिस्तान, 2019), जोस बटलर (14 छक्के बनाम नीदरलैंड, 2022), बटलर (12 छक्के बनाम वेस्टइंडीज, 2019) और बेन स्टोक्स (10 छक्के बनाम भारत, 2021) कर चुके हैं।
ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी में 11 शानदार छक्के जड़े।

वनडे क्रिकेट में ऐसे हैं ब्रूक के आंकड़े 

ब्रूक ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 33 मुकाबले खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 38.96 की औसत से 1,130 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 5 मैचों की 5 पारियों में 49.25 की औसत से 197 रन बनाए हैं।

ऐसी रही इंग्लैंड की पारी 

एक समय इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज सिर्फ 56 रन पर पवेलियन में थे। यहां से ब्रूक ने अपनी शानदार पारी के दम पर स्कोर 223 रन तक ले गए।
कीवी टीम के लिए जैकरी फॉल्क्स ने शानदार गेंदबाजी की और 7 ओवर में 1 मेडन के साथ 41 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
उनके अलावा जेकब डफी ने 3 विकेट अपने नाम किए। मैट हेनरी के खाते में 2 विकेट आए।
ब्रूक को मिचेल सेंटनर ने आउट किया।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

13 + eight =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Access Denied

Access Denied You don't have permission to access...

Access Denied

Access Denied You don't have permission to access...

Top Selling Gadgets