Gold and Silver Price | Precious Metals Market | Investment Opportunity | Gold Silver Price Drop | Market Trends |

0
9
Advertisement


Last Updated:

Udaipur Gold Silver Price: एक हफ्ते में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई, जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल मची. सस्ती हुई धातुओं ने बाजार में फिर खरीदारी की उम्मीद जगा दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय निवेशकों के लिए लाभकारी हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

एक हफ्ते में टूटी चमक...सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें लेटेस्ट रेटudaipur gold silver price

उदयपुर: सोने और चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से परेशान ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले एक सप्ताह से इन दोनों कीमती धातुओं के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.सोमवार को सोना और चांदी, दोनों के भाव में 500 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई. वहीं सोमवार को भी यह ट्रेंड जारी रहा.

उदयपुर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को शुद्ध चांदी का भाव 1,49,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया, जो पिछले सप्ताह की तुलना में करीब 2,000 रुपए कम है. वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव 1,48,500 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया.सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1,25,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है. जेवराती सोने का भाव 1,20,000 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,000 रुपए प्रति दस ग्राम जीएसटी समेत रही.

बाजार में दोबारा रौनक लौटी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा की जा रही बिकवाली के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है. विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर की मांग घटने और डॉलर के मजबूत होने से भारतीय बाजार पर भी असर पड़ा है.वहीं त्योहारों के बाद अब घरेलू स्तर पर भी खरीदारी का दबाव घटा है, जिससे दामों में गिरावट जारी है.
उदयपुर सराफा व्यवसायी राजेश सोनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से सोना और चांदी लगातार महंगे होते जा रहे थे, जिससे आम ग्राहक खरीदारी से पीछे हट रहे थे. अब जब कीमतों में कमी आई है, तो यह ग्राहकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है.उन्होंने कहा कि अगर यह रुझान कुछ और दिनों तक जारी रहा, तो बाजार में दोबारा रौनक लौट सकती है.

त्योहारी सीजन में हुई भारी मांग और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के चलते अक्टूबर के प्रारंभ में सोने के दामों में बड़ा उछाल देखने को मिला था. लेकिन अब एक सप्ताह से कीमतें नीचे की ओर हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि नवंबर में स्थिरता बनी रह सकती है.

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

एक हफ्ते में टूटी चमक…सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें लेटेस्ट रेट



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 − 4 =