Jharkhand weather the havoc of Cyclone Motha has ended now cold weather will arrive झारखंड में मोथा तूफान का कहर थमा, अब दस्तक देगी ठंड; 6 डिग्री तक गिरेगा पारा, Jharkhand Hindi News

0
14
Advertisement


संक्षेप: बंगाल की खाड़ी में बना मोंथा तूफान का असर झारखड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से अगले 24 घंटे के दौरान खत्म होने की संभावना है। केवल संताल के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। रात के न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की कमी आ सकती है। 

बंगाल की खाड़ी में बना मोंथा तूफान का असर झारखड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से अगले 24 घंटे के दौरान खत्म होने की संभावना है। केवल संताल के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। रात के न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की कमी आ सकती है। वहीं, सुबह के दौरान धुंध छाए रहेंगे और ठंड का अनुभव होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शनिवार से मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का रूख होगा। इससे अगले 24 घंटे के बाद रात के दौरान ठंड बढ़ेगी। रात के न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की कमी आ सकती है। वहीं, सुबह के दौरान धुंध छाए रहेंगे और ठंड का अनुभव होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान शुक्रवार की सुबह कमजोर होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ से झारखंड के पलामू और आसपास से होकर बिहार के पूर्वी भाग में कायम है। यह नॉर्थ-ईस्ट राज्यों की ओर जा रहा है। इससे अगले 24 घंटे के दौरान संताल परगना के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बना मोंथा तूफान अब कमजोर हो चुका है। संताल को छोड़ शनिवार को रांची समेत राज्य के अधिकांश भागों का मौसम साफ रहने की संभावना है।

तूफान के साए में हुई हल्की बारिश, न्यूनतम पारा 21 पर

रांची में शुक्रवार को भी हल्की बारिश हुई। यहां 0.2 मिमी बारिश हुई। यहां का अधिकतम तापमान गुरुवार को 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से दो से चार डिग्री तक अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक है। राज्य में शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 2 =