Snowfall In Himachal: बर्फ से ढके मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थल, अटल टनल के पार कोकसर गांव का नजारा कर रहा मोहित

0
21
Advertisement


जसवंत ठाकुर, मनाली। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। खासतौर पर मनाली और लाहुल स्पीति के पर्यटन स्थल बर्फ से ढक गए हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। 

मनाली के पर्यटन स्थल अटल टनल रोहतांग के साउथ व नॉर्थ पोर्टल सहित कोकसर, सिस्सू, गुफा होटल में बर्फबारी हो रही है। मनाली से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर ही पर्यटक बर्फ के दीदार कर रहे हैं। 

snowfall in Lahaul

रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में आधा फीट हिमपात

एक महीने बाद मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में आधा फीट हिमपात हुआ है, जबकि कुंजम व चंद्रताल झील भी बर्फ से ढक गई है। लाहुल स्पीति सहित कुल्लू व मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।

फॉर बाई फॉर वाहनों में ही सफर को दें प्राथमिकता

मनाली के पर्यटन स्थलों में बर्फ के फाहों का आनंद लेने जा रहे हैं तो फॉर बाई फॉर वाहनों में ही सफर को प्राथमिकता दें। सामान्य वाहन के बर्फ में स्किड होने का खतरा रहा है। अगर आप स्वयं वाहन चला रहे हैं तो बर्फ पर संभलकर वाहन चलाएं व ब्रेक न लगाएं। गीयर पर कंट्रोल रखते हुए गाड़ी धीरे-धीरे बढ़ने दें। 

Snowfall in Manali

लेह मार्ग पर आवाजाही फिलहाल बंद

हिमपात के कारण मनाली लेह, मनाली काजा व दारचा जांस्कर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिलहाल प्रभावित है। बारालाचा दर्रे में हो रहे हिमपात के कारण लेह से दारचा आ रहे वाहन सरचू में रुक गए हैं जबकि मनाली से लेह जा रहे वाहन दारचा में रुके हुए है। दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू होने की उम्मीद है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × two =