Rohtang Pass Kullu Himachal | Tourists Flock to Snow-Covered Rohtang | Manali Weekend Travel Boost | हिमाचल में समय से पहले बर्फबारी,VIDEO: रोहतांग दर्रा में उमड़ी भीड़, मनाली के आसपास भी चहल-पहल; होटल्स में 35 प्रतिशत तक छूट – Manali News

Date:

- Advertisement -


हिमाचल के रोहतांग दर्रा में उमड़े पर्यटक।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। समय से पहले हुई बर्फबारी की वजह से यह पर्यटकों के लिए पहली पसंद बना हुआ है।

.

सुबह से ही पर्यटकों के वाहन रोहतांग की ओर रवाना हो जाते हैं, जहां दिनभर बर्फ के बीच मस्ती और एडवेंचर का आनंद लेने के बाद वे देर शाम मनाली लौटते हैं। वीकेंड पर टूरिस्ट का सैलाब उमड़ने लगा है।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इन दिनों रोजाना करीब 500 पर्यटक वाहन रोहतांग का रुख कर रहे हैं। शनिवार को दर्रे पर 204 डीजल और 293 पेट्रोल वाहन पहुंचे।

वीकेंड पर मनाली और आसपास के इलाकों में पर्यटकों की आमद में तेजी आई है। जहां सप्ताह की शुरुआत में रोजाना 200 से 300 वाहन बाहरी राज्यों से मनाली पहुंच रहे थे, वहीं शुक्रवार और शनिवार को यह संख्या 1000 के पार पहुंच गई। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए होटेलियर भी 30-35 प्रतिशत तक छूट दे रहे है।

देखें रोहतांग में बर्फ से ढके पहाड़ के PHOTOS…

रोहतांग में पर्यटक बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं। हर रोज यहां 500 टूरिस्ट आ रहे हैं।

रोहतांग में पर्यटक बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं। हर रोज यहां 500 टूरिस्ट आ रहे हैं।

रोहतांग दर्रा में लगी पर्यटकों की भीड़।

रोहतांग दर्रा में लगी पर्यटकों की भीड़।

पूरी रोहतांग घाटी समय से पहले बर्फ से अट गई है। इसके चलते पर्यटक भी यहां पहुंचने लगे हैं।

पूरी रोहतांग घाटी समय से पहले बर्फ से अट गई है। इसके चलते पर्यटक भी यहां पहुंचने लगे हैं।

एनजीटी के नियमों का रखें ध्यान, परमिट जरूर लें एनजीटी के नियमों के तहत रोजाना 1,200 वाहनों (800 पेट्रोल और 400 डीजल) को ही रोहतांग जाने की अनुमति है। इसके लिए ऑनलाइन परमिट लेना अनिवार्य है, जिसकी फीस ₹550 तय की गई है। पर्यटक rohtangpermits.nic.in वेबसाइट से परमिट बुक कर सकते हैं।

रोहतांग में NGT के नियमों के चलते पर्यटकों के वाहनों की संख्या पर भी अंकुश है।

रोहतांग में NGT के नियमों के चलते पर्यटकों के वाहनों की संख्या पर भी अंकुश है।

रोमांचक गतिविधियां पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही रोहतांग में इन दिनों स्नो स्कीइंग, स्नो स्कूटर, स्नो ट्यूब, घुड़सवारी, माउंटेन बाइकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। वहीं, ऑफ सीजन के चलते मनाली के होटलों में 30 से 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे पर्यटन कारोबार में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। ———————– हिमाचल में ये खबर भी पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में 4 से बर्फबारी-बारिश के आसार:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मैदानी इलाकों में हल्की धुंध, रात को बढ़ेगी ठंड

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 3 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके चलते 4 नवंबर और 5 नवंबर को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अनुमान है कि 3 नवंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ बना रहेगा। रविवार और सोमवार को प्रदेश में हल्की धूप के साथ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में हल्की धुंध छा सकती है। लेकिन रात के समय मे तापमान में गिरावट आएगी। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 + eight =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Ride Storm codes (July 2026)

Unless you're the type to pull a wheelie...

Hot Dogs, Horseshoes & Hand Grenades finally leaves early access after 10 years

Hot Dogs, Horseshoes & Hand Grenades (H3VR) entered...

Top Selling Gadgets