Aries weekly Horoscope 9-15 November 2025 saptahik mesh rashi ka rashifal future predictions मेष साप्ताहिक राशिफल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 9 से 15 नवंबर तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

Date:

- Advertisement -


संक्षेप: Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Weekly Saptahik Horoscope : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। आइए जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 9 से 15 नवंबर तक का समय…

Aries Weekly Horoscope, मेष साप्ताहिक राशिफल : इस हफ्ते प्यार में समझदारी दिखाएं और काम में ईगो को रास्ते में न आने दें। पैसों के मामले में समझदारी से फैसले लें, किस्मत साथ देगी। सेहत सामान्य रहेगी, बस लाइफस्टाइल पर थोड़ा ध्यान रखें। अगर सोच और बर्ताव संतुलित रखा तो यह हफ्ता आपके लिए प्रोडक्टिव रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लव राशिफल: प्यार में सादगी और समझदारी दोनों जरूरी हैं। इस हफ्ते रिश्ते में कुछ “ईगो इश्यू” सामने आ सकते हैं, लेकिन बात करके सब सुलझाया जा सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने से बचें और खासकर माता-पिता को बहस में बीच में न लाएं। पार्टनर अगर किसी काम या प्रोजेक्ट में मदद मांगे, तो जरूर करें। इससे रिश्ता और गहरा होगा। जो सिंगल हैं, उनके जीवन में इस हफ्ते कोई खास व्यक्ति आ सकता है। अगर रिलेशन नया है तो हफ्ते की शुरुआत में बातें खुलकर करें। इससे गलतफहमियां दूर होंगी। कुछ महिलाएं अपने पति के साथ किसी ऑफिस ट्रिप या प्रोफेशनल वर्क पर जा सकती हैं। कुल मिलाकर यह हफ्ता सरल, सच्चा और बातचीत से भरा रहेगा।

ये भी पढ़ें:घर के मंदिर मे नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, माना जाता है अशुभ

करियर राशिफल: इस हफ्ते काम में थोड़ा संभलकर चलना जरूरी है। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में मत लो और सीनियर्स के साथ तालमेल बनाए रखें। ऑफिस में अपने शब्दों और बातों पर ध्यान दें, क्योंकि छोटी गलती बड़ी समस्या बना सकती है। हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े लोग काफी व्यस्त रहेंगे। कुछ प्रोफेशनल्स नौकरी बदलने का फैसला ले सकते हैं और नई जगह जॉइन कर सकते हैं। सेल्स, मार्केटिंग या बिजनेस डेवलपमेंट वाले लोगों को इस हफ्ते नए आइडिया और रणनीतियां लानी होंगी। कानूनी काम से जुड़े लोगों को टाइम की पाबंदी रखनी चाहिए। छात्रों के लिए हफ्ता अच्छा रहेगा। पढ़ाई में फोकस रहेगा और बिना ज्यादा दबाव के एग्जाम अच्छे जाएंगे।

आर्थिक राशिफल: इस हफ्ते पैसों की आवक रहेगी, लेकिन खर्चों पर भी ध्यान देना जरूरी है।लाइफस्टाइल पर बेवजह पैसा खर्च करने से बचें। शेयर मार्केट या सट्टे जैसे रिस्क वाले निवेश से इस समय दूरी रखें। हफ्ते के बीच में प्रॉपर्टी खरीदने या इंवेस्टमेंट करने के लिए शुभ समय रहेगा। घर के बुजुर्ग संपत्ति या धन के बंटवारे को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय फंड जुटाने और निवेश बढ़ाने का अच्छा मौका है। हफ्ते के आखिर में किसी धार्मिक या समाजसेवा से जुड़ी संस्था में दान देना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:धन लाभ के लिए पहने जाते हैं ये रत्न, पैसों की तंगी दूर होने की है मान्यता

स्वास्थ्य राशिफल: सेहत इस हफ्ते सामान्य रहेगी, लेकिन थकान या स्ट्रेस बढ़ सकता है। शरीर और दिमाग दोनों को आराम देने के लिए योग या ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें।ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों में संतुलन रखें और परिवार के साथ वक्त बिताएं। महिलाओं को इस हफ्ते सिरदर्द, माइग्रेन या पीरियड्स से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बच्चे खेलकूद के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें ताकि चोट न लगे। शुगर के मरीज अपने डाइट और रूटीन पर ध्यान दें। अगर कहीं ट्रिप या हिल स्टेशन जा रहे हैं तो ठंडी चीजें और शराब से दूरी रखें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × two =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Top Selling Gadgets