Delhi Assembly Elections Live: सचदेवा के केजरीवाल को लिखे लेटर पर प्रियंका का पलटवार, RSS से मांगा जवाब delhi assembly elections 2025 arvind kejriwal atishi aap bjp congress vidhan sabha chunav

Date:

- Advertisement -


Krishna Bihari Singh| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Wed, 01 Jan 2025 09:43 PM
हमें फॉलो करें

Delhi Assembly Elections Live: 10 साल से लगातार दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप राजधानी को अपने हाथ से निकलने नहीं देना चाहती। जबकि बीजेपी सरकार बनाने की सभी संभावनाएं तलाश रही है। कांग्रेस 2025 के चुनाव में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की उम्मीद में है। नेताओं के बीच खूब जुबानी तीर चल रहे हैं। वार-पलटवार का दौर जारी है।

1 Jan 2025, 09:43:53 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: AAP चुनावी हिन्दू- BJP नेता प्रदीप भंडारी

Delhi Assembly Elections Live: दिल्ली में भाजपा के नेता प्रदीप भंडारी ने कहा- मैंने प्रार्थना की है कि दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बने। राम मंदिर का विरोध करने वाली और मंदिरों को तोड़ने को बढ़ावा देने वाली आम आदमी पार्टी अब चुनाव नजदीक आते ही ‘चुनावी हिंदू’ की तरह काम कर रही है।



1 Jan 2025, 08:53:30 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: झूठ बोलना केजरीवाल के डीएनए में- कांग्रेस

Delhi Assembly Elections Live: दिल्ली कांग्रेस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखने को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि हर काम को इवेंट बनाना, प्रचार पाना और झूठ बोलना अरविंद केजरीवाल के डीएनए में है।



1 Jan 2025, 08:14:39 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: अन्ना हजारे को पत्र लिखें केजरीवाल- भाजपा सांसद

Delhi Assembly Elections Live: अरविंद केजरीवाल की ओर से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखे जाने पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि वह (अरविंद केजरीवाल) मोहन भागवत को पत्र कैसे लिख सकते हैं? उनको तो अन्ना हजारे को पत्र लिखकर अपने बारे में राय मांगनी चाहिए। यदि अन्ना हजारे उनके (अरविंद केजरीवाल) पक्ष में बोलते हैं तो मैं मान लूंगा कि चुनाव में उनकी जीत हो जाएगी। केजरीवाल केवल लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं।



1 Jan 2025, 07:43:59 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: केजरीवाल 11 साल तक कहां थे- BJP

Delhi Assembly Elections Live: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अरविंद केजरीवाल पर 11 साल तक पुजारी और ग्रंथियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को 11 साल तक पुजारियों की याद नहीं आई। वह केवल वोट के लिए मौलवियों को पैसे भेजते थे। अब जब जनता उन्हें हटा रही है, तो उन्हें सनातनियों, गुरुद्वारों और मंदिरों की याद आ रही है। केजरीवाल 11 साल तक कहां थे?



1 Jan 2025, 06:48:44 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहीं CM- वीरेन्द्र सचदेवा

Delhi Assembly Elections Live: भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री आतिशी के मंदिरों और बौद्ध मठों को तोड़ने के बयान की निंदा की है। सचदेवा ने आतिशी पर दिल्ली के सांम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।



1 Jan 2025, 05:28:16 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: इनका हर नेता जेल जा चुका- सुधांशु त्रिवेदी

Delhi Assembly Elections Live: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि AAP का हर वरिष्ठ नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुका है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और संसद में पार्टी के नेता तीनों ही जेल जा चुके हैं। आपने पहले कभी इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा होगा। सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए, अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में घोटाले के लिए, नरेश बाल्यान को माफिया से संबंधों के लिए जेल जाना पड़ा है।



1 Jan 2025, 04:52:29 PM IST

आतिशी ने एलजी पर दोहराए आरोप

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर आरोप लगाया कि उनकी मंजूरी पर धार्मिक समिति राष्ट्रीय राजधानी में कई मंदिरों को ध्वस्त कर देगी। हालांकि एलजी वीके सक्सेना एक दिन पहले ही ऐसा कोई आदेश होने से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को आतिशी पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया था।



1 Jan 2025, 04:14:40 PM IST

हरियाणा में इमामों की सैलरी 50 फीसद बढ़ाई गई- संजय सिंह

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि पैसा कहां से आएगा? भाजपा ने हरियाणा चुनाव के समय अपने घोषणा-पत्र में कहा था कि मस्जिद के इमामों की तनख्वाह बढ़ाएंगे। हरियाणा में इमाम और मौलाना की सैलरी करीब 50 फीसद बढ़ाई गई। वहां इमामों को हर महीने लगभग 16 हजार रुपए मिलते हैं। अब जब दिल्ली में केजरीवाल पुजारियों और ग्रंथियों को रुपए देना चाहते हैं तो भाजपा खिलाफ खड़ी हो गई है।



1 Jan 2025, 03:38:04 PM IST

अपने शासित राज्यों में योजना लागू करे भाजपा- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बुधवार को दिल्ली में आगामी 2025 विधानसभा चुनावों से पहले घोषित पुजारी, ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि वह केजरीवाल से मुकाबला करना चाहती है तो उसे भी अपने शासित 22 राज्यों में 18 हजार रुपये मानदेय की घोषणा करनी चाहिए।



1 Jan 2025, 02:23:22 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: ‘मीडिया का ध्यान’ खींचने को लिखा लेटर

Delhi Assembly Elections Live: केजरीवाल के आरएसएस को लिखे पत्र पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल का आरएसएस प्रमुख को लिखा गया पत्र कुछ और नहीं बल्कि ‘मीडिया का ध्यान’ खींचने की कोशिश है। उन्होंने कहा, ‘संघ (आरएसएस) को लेटर मत लिखिए, उनसे सीखिए।’



1 Jan 2025, 02:07:39 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: BJP को पुजारियों और ग्रंथियों से नफरत क्यों है

Delhi Assembly Elections Live: आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जब ​​से अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों के लिए वेतन की घोषणा की है, भाजपा वाले सोशल मीडिया पर उन्हें गाली दे रहे हैं, प्रेस में बयान दे रहे हैं, इसका विरोध कर रहे हैं, टीवी चैनलों पर चिल्ला रहे हैं कि मौलवियों को वेतन क्यों नहीं दिया जाएगा। वे पूछ रहे हैं कि फंड कहां से आएगा। हरियाणा में मौलवियों को करीब 16,000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, लेकिन वे इसका विरोध कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि उन्हें पुजारियों, ग्रंथियों से इतनी नफरत क्यों है?’



1 Jan 2025, 01:55:24 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: 11 साल से कहां थे केजरीवाल?

Delhi Assembly Elections Live: पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, ‘आप नेता केजरीवाल को 11 साल तक पुजारियों और ग्रंथियों की याद नहीं आई। वो सिर्फ वोट के लिए मौलवियों को पैसे भेजते थे। अब जब जनता उन्हें हटा रही है तो उन्हें सनातनियों, गुरुद्वारों, मंदिरों की याद आ रही है। वो 11 साल तक कहां थे?’



1 Jan 2025, 01:45:17 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: केजरीवाल अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाते हैं

Delhi Assembly Elections Live: अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘विषय से भटकिए मत…दिल्ली और पंजाब की महिलाओं को महिला सम्मान के नाम पर 1 रुपया भी न देकर धोखा देने से पहले आपने (अरविंद केजरीवाल) किससे पूछा था? आप अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाते हैं, देश को बांटने की बात करके लोकतंत्र और संविधान की हत्या करते हैं। आपको दिल्ली की जनता से लूट के लिए माफी मांगनी चाहिए।’



1 Jan 2025, 01:29:26 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: आरएसएस को देना चाहिए जवाब

Delhi Assembly Elections Live: अरविंद केजरीवाल द्वारा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लिखे पत्र पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘हाल ही में (दिल्ली में) कुछ बहुत ही अलोकतांत्रिक घटनाएं हुईं। इसलिए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की पैरेंट संस्था आरएसएस से सवाल पूछे हैं। हम सभी ने देखा कि कैसे भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पैसे बांट रहे थे और उन्होंने मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन किए हैं। यह अवैध है। मोहन भागवत जी को पत्र का जवाब देना चाहिए।’



1 Jan 2025, 01:03:35 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: आप जो कहती है उसे पूरा नहीं करती

Delhi Assembly Elections Live: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ‘नए साल का स्वागत करते हुए मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि जब आम आदमी पार्टी (आप) आई थी, तो उसने कहा था कि वह नई राजनीति लेकर आ रही है। सभी राजनीतिक दलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘विश्वसनीयता का संकट’ था। लोगों के मन में यह धारणा है कि राजनेता जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इस धारणा को बदला है। हालांकि, केजरीवाल की पार्टी इससे बिल्कुल उलट है। पार्टी ने जो कहा, उसे कभी पूरा नहीं किया।’



1 Jan 2025, 12:43:40 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: सचदेवा के पत्र का प्रियंका कक्कड़ ने दिया जवाब

Delhi Assembly Elections Live: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र पर पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘उम्मीद है कि भाजपा इस साल भी हेल्दी राजनीति करेगी। वे अरविंद केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी को अपने (भाजपा शासित) 20 राज्यों में भी अपनाएंगे। हमारी नई गारंटी जैसे महिलाओं के लिए 2100 रुपये प्रति माह, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज में बाधा नहीं डालेंगे। हर जन कल्याणकारी योजना में हमारा साथ देंगे।’



1 Jan 2025, 12:02:52 PM IST

Delhi Assembly Elections Live: नफरत नहीं, प्यार फैलाइए

Delhi Assembly Elections Live: दिल्ली सीएम आतिशी द्वारा एलजी वीके सक्सेना को धार्मिक ढांचों को लेकर लिखे पत्र पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, ‘मैं जानना चाहता हूं कि आतिशी जी को किसने कहा कि वह दिल्ली में अफवाह फैला रही हैं। अगर किसी ने ऐसा कहा है तो उन्हें उसका नाम लेकर सामने आना चाहिए और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पता लगाना चाहिए कि दिल्ली में ये अफवाह कौन फैला रहा है। नए साल पर नफरत नहीं, प्यार फैलाइए। आज दिल्ली का एजेंडा प्रदूषण, अविकसितता…यमुना की सफाई है क्योंकि उन्होंने ये काम नहीं किए हैं। वह इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती, इसलिए ऐसी बातें कर रही हैं।’



1 Jan 2025, 11:26:47 AM IST

Delhi Assembly Elections Live: केजरीवाल नए साल पर लें पांच संकल्प

Delhi Assembly Elections Live: नए साल के मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एक डाकघर पहुंचे। जहां से उन्होंने अरविंद केजरीवाल को लेटर पोस्ट किया। लेटर में उन्होंने लिखा, ‘नए साल के पहले दिन दिल्ली की जनता आपसे उम्मीद करती है कि आप झूठ बोलने और धोखाधड़ी करने की आदत छोड़ दें और अपने अंदर सार्थक बदलाव लाएं। आप मेरे अनुरोध पर पांच संकल्प लें। आप अपने बच्चों के नाम पर कभी झूठी कसम नहीं खाएंगे। आप महिलाओं, बुजुर्गों और धार्मिक लोगों से झूठे वादे करना बंद करेंगे। आप दिल्ली में शराब को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगेंगे। आप यमुना की सफाई के लिए झूठे आश्वासन देने और सफाई के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे। आप अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतों से न मिलने और उनसे चंदा न लेने की शपथ लेंगे।’



1 Jan 2025, 11:04:48 AM IST

Delhi Assembly Elections Live: केजरीवाल का पैसा देने का नहीं है इरादा

Delhi Assembly Elections Live: पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘वे (अरविंद केजरीवाल) घोषणाएं करने में माहिर हैं। पहले उन्होंने इमामों के लिए पैसे की घोषणा की और उसे पूरा नहीं कर पाए और अब वे पुजारी और ग्रंथी को निशाना बना रहे हैं। यह एक राजनीतिक स्टंट है और उनका खजाना खाली है। वे इसे अब क्यों नहीं देते, क्योंकि वे दिल्ली में सत्ता में हैं? वे नहीं देंगे, क्योंकि उनका इरादा ही नहीं है।’



1 Jan 2025, 10:48:13 AM IST

Delhi Assembly Elections Live: दिल्ली को झूठा नहीं काम करने वाला सीएम चाहिए

Delhi Assembly Elections Live: कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आप की महिला सम्मान योजना को लेकर कहा, ‘उन्होंने (आप) पंजाब में कहा था कि वे महिलाओं को 1000 रुपये देंगे। वे इसे 3 साल में भी नहीं दे पाए हैं। अगर अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं, तो उन्हें अभी दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये देने चाहिए। अरविंद केजरीवाल बहुत विनम्रता से बात करते हैं और फिर लोगों को धोखा देते हैं। उनके अपने विधायक कह रहे हैं कि उन्होंने पंजाब में लोगों को धोखा दिया है। दिल्ली के लोग केजरीवाल को हराएंगे। दिल्ली को झूठा सीएम नहीं चाहिए, उसे काम करने वाला सीएम चाहिए।’





Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × one =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Minecraft’s new IRL backpack comes with a game-changing update to your inventory

Minecraft has teamed up with Herschel Supply to...

Rockstar confirms the GTA 6 price, pre-order bonuses, and its ultimate edition

Rockstar Games has just announced what the GTA...

Grab a free Radeon RX 9070 XT, or one of five other GPUs, thanks to AMD

If current PC prices are getting you down,...

Be Dino codes (June 2026)

If we could, we'd all give up being...

Top Selling Gadgets