ICC U19 Mens Cricket World Cup 2026 Schedule announced India and Pakistan not in the same group ICC ने की वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा, भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में नहीं; 6 फरवरी को होगा फाइनल, Cricket Hindi News

Date:

- Advertisement -


संक्षेप: ICC U19 Men’s Cricket World Cup 2026 Schedule: आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। आईसीसी ने वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

आईसीसी ने बुधवार को पुरुष अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल की घोषणा कर दी, जिसके जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त मेजबान हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा जबकि फाइनल का आयोजन 6 फरवरी होगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें अपनी किस्मत आएंगी। 23 दिनों में 41 मैच पांच स्थानों पर खेले जाएंगे। पहले दिन भारत की अंडर-19 टीम अमेरिका से, जिम्बाब्वे की स्कॉटलैंड से और तंजानिया की वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच खिताब जीते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में नहीं

16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में नहीं हैं। आईसीसी ने दोनों को अलग-अलग ग्रुप में रखा है। भारत ग्रुप ए में है, जिसमें अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। पाकिस्तान ग्रुप बी का हिस्सा है, जिसमें जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड हैं। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका ग्रुप सी में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वर्ल्ड कप में भारत को 79 रनों से हारकर ट्रॉफी जीती थी। वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया ग्रुप डी में हैं।

10 टीमों ने टूर्नामेंट में सीधे एंट्री मारी

टूर्नामेंट में टीम ग्रुप चरण के बाद सुपर सिक्स चरण में आगे बढ़ेंगी। उसके बाद सेमीफाइनल और फिरा खिताबी मुकाबला होगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ करेगा। मेजबान जिम्बाब्वे समेत दस टीमों ने 2024 संस्करण के प्रदर्शन के आधार पर इस वर्ल्ड कप के लिए जबकि पांच अन्य ने क्षेत्रीय क्वालीफायर के जरिए जगह बनाई। तंजानिया पहली बार टूर्नामेंट में खेलेगा।

कोहली से लेकर शुभमन तक खेल चुके

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वर्ल्ड क्रिकेट के भावी सितारे नजर आएंगे। उन्होंने कहा, “आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लंबे समय से महानता का उद्गम स्थल रहा है। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जो न केवल क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को बल्कि आइकंस की अगली पीढ़ी को भी सामने लाता है। ब्रायन लारा और सनथ जयसूर्या से लेकर विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और शुभमन गिल तक, इस इवेंट ने लगातार हमारे खेल के भविष्य को आकार दिया है।”

ये है आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

15 जनवरी, यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

15 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

15 जनवरी, तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक

16 जनवरी, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

16 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

16 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

17 जनवरी, भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

17 जनवरी, जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

18 जनवरी, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

18 जनवरी, इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

18 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक

19 जनवरी, पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

19 जनवरी, श्रीलंका बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

19 जनवरी, दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

20 जनवरी, बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

20 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

21 जनवरी, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

21 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

22 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

22 जनवरी, आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

22 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

23 जनवरी, बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

23 जनवरी, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

24 जनवरी, भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

24 जनवरी, ए4 बनाम डी4, एचपी ओवल, विंडहोक

25 जनवरी, सुपर सिक्स ए1 बनाम डी3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

25 जनवरी, सुपर सिक्स डी2 बनाम ए3, एचपी ओवल, विंडहोक

26 जनवरी, B4 बनाम सी4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

26 जनवरी, सुपर सिक्स सी1 बनाम बी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

26 जनवरी, सुपर सिक्स डी1 बनाम ए2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

27 जनवरी, सुपर सिक्स सी2 बनाम बी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

27 जनवरी, सुपर सिक्स सी3 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

28 जनवरी, सुपर सिक्स, ए1 बनाम डी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

29 जनवरी, सुपर सिक्स डी3 बनाम ए2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

30 जनवरी, सुपर सिक्स डी1 बनाम ए3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

30 जनवरी, सुपर सिक्स बी3 बनाम सी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

31 जनवरी, सुपर सिक्स बी2 बनाम सी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

01 फरवरी, सुपर सिक्स बी1 बनाम सी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

03 फरवरी, पहला सेमीफाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

04 फरवरी, दूसरा सेमीफाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

06 फरवरी, फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × five =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Steam Summer Sale features savings on some of 2026’s best video games

Steam's latest sale event began last week. The...

Aura Monster Simulator codes (July 2026)

It's leg day! Grind aura like you mean...

Which player-made build do you want to see in A Minecraft Movie Squared? It’s time to pick.

Minecraft is all about community. Sharing your favorite...

Top Selling Gadgets