अंडर-19 एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान, इन दिन होना भारत-पाकिस्तान मुकाबला

0
12
Advertisement


एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार (20 नवंबर) अंडर-19 एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। 8 टीमों का टूर्नामेंट 12 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। जनवरी-फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के मद्देनजर टूर्नामेंट 50 ओवरों के फॉर्मेट में होगा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की मेजबानी में आठ टीमों में भारत,पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश हैं। तीन टीमों की क्वालीफायर से एंट्री होगी।

ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ क्वालीफायर में पहले और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें जुड़ेंगी। ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के अलावा क्वालीफायर में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम होगी। दोनों ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 19 दिसंबर को सेमीफाइनल होंगे। 21 दिसंबर को फाइनल होगा। दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी और द सेवन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-3।

ग्रुप बी- अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, क्वालीफायर-1।

अंडर-19 एशिया कप 2025 का शेड्यूल

दिनमैचस्टेडियम
12 दिसंबर (शुक्रवार)भारत बनाम क्वालीफायर-1आईसीसी एकेडमी
12 दिसंबर (शुक्रवार)पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर-3द सेवंस
13 दिसंबर (शनिवार)अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेशआईसीसी एकेडमी
13 दिसंबर (शनिवार)श्रीलंका बनाम क्वालीफायर-2द सेवंस
14 दिसंबर (रविवार)भारत बनाम पाकिस्तानआईसीसी एकेडमी
14 दिसंबर (रविवार)क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर-3द सेवंंस
15 दिसंबर (सोमवार)अफगाानिस्तान बनाम श्रीलंकाआईसीसी एकेडमी
15 दिसंबर (सोमवार)बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर2द सेवंस
16 दिसंबर (मंगलवार)पाकिस्ताान बनाम क्वालीफायर1आईसीसी एकेडमी
16 दिसंबर (मंगलवार)भारत बनाम क्वालीफायर-1द सेवंस
17 दिसंबर (बुधवार)बांंग्लादेश बनाम श्रीलंकाआईसीसी एकेडमी
17 दिसंबर (बुधवार)अफगानिस्तान बनाम क्वालीफाय-2द सेवंस
19 दिसंबर (शुक्रवार)सेमीफाइनल 1 (ए1 बनाम बी2)आईसीसी एकेडमी
19 दिसंबर (शुक्रवार)सेमीफाइनल 2 (बी1 बनाम ए2)द सेवंस
21 दिसंबर (रविवार)फाइनलआईसीसी एकेडमी





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − 14 =