Finding names in the 2003 voter list has become easier, with a separate icon for the SIR on the website in UP 2003 की मतदाता सूची में नाम ढूंढने हुआ आसान, वेबसाइट पर एसआईआर का अलग आइकॉन, Uttar-pradesh Hindi News

0
14
Advertisement


संक्षेप:

UP SIR: चुनाव आयोग ने मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची में आसानी से अपना ब्योरा सर्च करने का विकल्प दे दिया है। यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर एसआईआर-2026 का अलग आइकॉन बनाया गया है।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची में आसानी से अपना ब्योरा सर्च करने का विकल्प दे दिया है। आयोग की ओर से इस संबंध में एक जागरूकता का वीडियो भी जारी किया गया है। यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर एसआईआर-2026 का अलग आइकॉन बनाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आयोग ने मतदाताओं को उनके नाम से वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना ब्योरा सर्च करने का विकल्प दे अब यहाँ पर अपना व पिता का नाम दर्ज करना होगा। इसके साथ ही जिले व विधानसभा का नाम डालते ही पोलिंग बूथ वार मतदाता सूची खुल जाएगी। इसके बाद वे अपना या अपने किसी संबंधी की वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में ब्योरा देख सकेंगे।

इससे पहले मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने समीक्षा की। उन्होंने उन बीएलओ को सख्त चेतावनी दी जिन्होंने अभी तक अपने क्षेत्र के मतदाताओं को गणना प्रपत्र नहीं वितरित किए हैं। जल्द फॉर्म पहुचानें के निर्देश दिए ।

ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव के बाद अब एमएलसी इलेक्शन की अंतिम वोटर लिस्ट की डेट आई, जानें

गुरुवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीएम से जुड़े सीईओ ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं में से 99.57 प्रतिशत मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए जाने की सूचना दी गई है । वहीं राजनीतिक दलों की ओर से कुछ क्षेत्रों में अभी तक फॉर्म न पहुंचने की शिकायत की गई है। ऐसे में सभी जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें। चार दिसम्बर तक फॉर्म भरवाकर जमा किया जाना है।

वहीं जो फॉर्म मतदाता से जमा कराए जाएं उन्हें बीएलओ एप के माध्यम से ऑनलाइन चुनाव आयोग को भेजा जाय। एसआईआर के काम में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की निगरानी की जा रही है, लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर एसआईआर से संबंधित किसी भी भ्रामक पोस्ट का तत्काल तथ्यपरक जवाब दिया जाए। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत व ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में हेल्प डेस्क जल्द स्थापित की जाए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 + fifteen =