MDS University released the list of toppers. | MDS यूनिवर्सिटी ने जारी की टॉपर्स की लिस्ट: दीक्षान्त समारोह 25 दिसम्बर को, सात दिन में दर्ज करानी होगी आपत्ति – Ajmer News

0
15
Advertisement


एमडीएस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 25 दिसम्बर को होगा और इसके लिए प्रशासन ने टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। लिस्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड है।

.

संकायवार टॉपर्स की यह प्रोविजनल लिस्ट है, अगर इसमें कोई आपत्ति या दावा दर्ज किया जाता है तो समाधान के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार दो चांसलर अवार्ड दिए जाएंगे। पिछले साल 2024 दीक्षांत समारोह में साइंस संकाय के विद्यार्थी को यह अवार्ड दिया जाना था, लेकिन दीक्षांत समारोह होने तक इसके परिणाम ही जारी नहीं हुए थे। ऐसे में यह चांसलर अवार्ड इस बार दिया जाएगा। जबकि 2025 का चांसलर अवार्ड कॉमर्स संकाय के टॉपर को दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हर संकास के टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई है। इस पर 21 नवंबर से सात दिवस तक यह आपत्तियां ली जाएगी। इस संबंध में एक विज्ञप्ति भी जारी की है। जिसमें विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि लिस्ट में विद्यार्थी को अपनी रैंक, प्राप्तांक या अन्य किसी तरह की आपत्ति हो तो सात दिन में पूरे विवरण सहित परीक्षा नियंत्रक के समक्ष दर्ज कराए। सात दिन बाद आपत्तियों और दावे को मंजूर नहीं किया जाएगा।

लिस्ट देखने के लिए करें क्लिक

……..

पढें ये खबर भी…

राजस्व मंडल में एक साथ तीन IAS अफसरों की नियुक्ति:कुल 20 सदस्यों में से 13 ही पोस्टेड; 5 आरएएस व 2 वकील कोटे से खाली

राज्य सरकार ने शुक्रवार को तीन आईएएस अफसरों को राजस्व मंडल में सदस्य नियुक्त किया है। ऐसे में आईएएस कोटे से स्वीकृत चारों पद अब भर गए हैं। हालांकि मंडल में कुल स्वीकृत 20 पद के मुकाबले अब भी 7 पद रिक्त हैं। इन नई नियुक्तियों सहित 13 ही सदस्य होंगे। पूरी खबर पढे़



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen + 1 =