प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी, मंगल पांडे और सम्राट चौधरी को खुला चैलेंज दिया है। कहा है कि आगामी चुनाव में अपना विधानसभा क्षेत्र बता दें तो उनका हिसाब कर देंगे।

जन सुराज के प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी, मंगल पांडे और सम्राट चौधरी को खुला चैलेंज दिया है। कहा है कि आगामी चुनाव में अपना विधानसभा क्षेत्र बता दें तो उनका हिसाब कर देंगे। पीके ने कहा कि अगर नहीं बता सकते तो न्यायालय में आएं, वहीं उनसे लड़ेंगे। शनिवार को प्रशांत किशोर ने जयप्रकाश जयंती के मौके पर तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राजद के गढ़ राघोपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर शनिवार को राजद के गढ़ और तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राखोपुर पहुंचे। कहा कि अब तो असली चुनाव शुरू हुआ है। इस बार जनता भ्रष्ट लोगों को जवाब देगी। दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, मंगल पांडे को घोषित करना चाहिए कि किस जनता की अदालत में जाएंगे ताकि जन सुराज का कोई सिपाही इनसे वहां जाकर हिसा कर सके। अशोक चौधरी कहते थे किअब न्यायालय में बल्कि जनता की अदालत में जाएंगे। तो यह भी बता दें कि किस विधानसभा की जनता के पास जाएंगे। ऐसा नहीं करते हैं तो मान लिया जाएगा कि उन्होंने गलती की।
जन सुराज में टिकट बंदवारे के बाद विवाद पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। बिहार में 243 लोग ही चुनाव लड़ सकते हैं। जिन साथी कार्यकर्ताओं ने काम किया है उनमें से ही कुछ लोगों को टिकट दिया गया है। जिन लोगों को मौका नहीं मिलेगा उनकी नाराजगी स्वाभाविक है। अपने चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि यह तो पार्टी तय करेगी लेकिन अगर मैं राघोपुर में आ गया तो तेजस्वी यादव भाग जाएंगे। उनकी हालत राहुल गांधी वाली हो जाएगी। दो जगह से चुनाव लड़ेंगे और राघोपुर ही हार जाएंगे।
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह के चुनाव नहीं लड़ने पर कहा कि यह बीजेपी और उनका फैसला है। ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने की बात नहीं कहा है। उनके परिवार में जो चल रहा है उस पर टिप्पणी नहीं करना है। पवन सिंह मित्र हैं।