इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट आज यानी 15 नवंबर को जारी हो जाएगी। उससे पहले 8 खिलाड़ी ट्रेड हुए हैं। आइये जानते हैं कौनसे खिलाड़ी किस टीम से जुड़े।

नीतीश राणा दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े
आईपीएल का अच्छा अनुभव रखने वाले नीतीश राणा राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स ट्रेड हो गए हैं। उनका प्राइज 4.2 करोड़ ही रहेगा। राणा ने आईपीएल में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं और 2023 में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने पर कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी भी की थी। नीतीश के बदले दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को डोनोवन फरेरा दिया है। फरेरा की प्राइज 75 लाख से बढ़कर 1 करोड़ हो गया है।
मोहम्मद शमी-अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हो गए हैं। शमी ने अपनी करंट फीस (10 करोड़ रुपये) में ही लखनऊ को जॉइन किया है। इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस से लखनऊ में ट्रेड हो गए हैं। अर्जुन को 30 लाख रुपये में ही लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा।
मयंक मार्कंडे मुंबई इंडियंस से जुड़े
आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे एक बार फिर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। बता दें कि मुंबई उनकी पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी है। मयंक को मुंबई ने उनकी करंट आईपीएल फीस (30 लाख रुपये) में ही ट्रेड किया है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के शर्फेन रदरफर्ड भी मुंबई इंडियंस में ट्रेड हो गए थे।
सभी ट्रेड हुए खिलाड़ियों की लिस्ट
- संजू सैमसन- राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स
- रविंद्र जडेजा और सैम करन- चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स
- मोहम्मद शमी- सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स
- अर्जुन तेंदुलकर- मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स
- नीतीश राणा- राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स
- डोनोवन फरेरा- दिल्ली कैपिटल्स से राजस्थान रॉयल्स
- मयंक मार्कंडे- कोलकाता नाइटराइडर्स से मुंबई इंडियंस




