Navjot Sidhu Return The Great Indian Kapil Show; Salman Khan First Guest | Netflix | नवजोत सिद्धू की वापसी पर पहले गेस्ट बने सलमान खान: सोशल मीडिया पर लिखा- सिकंदर का स्वैग, कपिल की टाइमिंग ब्लॉकबस्टर होगी – Amritsar News

Date:

- Advertisement -


द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सिद्धू की वापसी पर पहले गेस्ट सलमान खान बने हैं।

पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ कॉमेडी शो में वापसी हो रही है। इसका नया सीजन 21 जून से शुरू हो रहा है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा एक साथ दिखेंगे। शो का नया टीजर जारी किया गया है, जिसमें पहल

.

इस टीजर को नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। सिद्धू ने टीजर पोस्ट करने के साथ लिखा- “सिकंदर का स्वैग, कपिल की टाइमिंग और सिद्धू की वापसी ब्लॉकबस्टर होने जा रही है।” टीजर में सिद्धू के अलावा कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रहे हैं।

शो के टीजर में सलमान खान के साथ कृष्णा अभिषेक और जज बने नवजोत सिद्धू व अर्चना पूरन सिंह।

शो के टीजर में सलमान खान के साथ कृष्णा अभिषेक और जज बने नवजोत सिद्धू व अर्चना पूरन सिंह।

हंसते गाते दिखे सलमान खान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से जो टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया। उसमें सलमान खान हंसते-गाते दिख रहे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा सलमान खान से पूछते नजर आ रहे हैं कि आमिर खान ने सबको अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से मिलवा दिया। वह रुके ही नहीं। और आप हैं कि कर ही नहीं रहे।

इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा- आमिर की बात ही अलग है। वह परफेक्शनिस्ट है। जब तक शादी को वह एकदम परफेक्ट नहीं बना लेगा…।

कपिल के शो की तारीफ करते दिखे सलमान सलमान खान टीजर में कपिल के शो की तारीफ करते दिखे। सलमान खान ने कहा कि कभी यह शो हमारे पास हुआ करता था। आज हमसे छीनकर इस शो में हमें ही पहला गेस्ट बनाया गया है। यह नेटफ्लिक्स की ताकत है।

शो के दौरान सलमान खान और कपिल शर्मा गाते भी दिखे। दोनों ने मिलकर ओ-ओ जाने जाना… गीत भी गाया। वहीं, शो के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू सामने कुर्सी पर बैठे दिखे, जहां वह अपने पहले अंदाज की तरह ही हंसी के ठहाके लगाते दिखे।

टीजर में गाते दिखे सलमान खान और कपिल शर्मा।

टीजर में गाते दिखे सलमान खान और कपिल शर्मा।

राजनीतिक विरोध के बाद 2019 में छोड़ना पड़ा था शो बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को 2019 में पुलवामा हमले के बाद उपजे विवाद के कारण द कपिल शर्मा शो छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी, जो अब तक शो का हिस्सा हैं।

दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी पर नवजोत सिंह गए थे। इसके बाद उनकी तत्कालीन पाकिस्तानी जरनल बाजवा के साथ गले मिलते हुए तस्वीर सामने आई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

इस हमले को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक टिप्पणी की थी, जिसकी पूरे देश में आलोचना हुई। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों में भी उनके खिलाफ आवाज उठ रही थी। उनकी वजह से कहीं शो को नुकसान न हो, इसलिए सिद्धू को शो छोड़ना पड़ा था।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

नवजोत सिद्धू बोले- बिग बॉस को मैंने TRP दिलाई:कपिल शर्मा को इंडिपेंडेंट शो मेरी वजह से मिला, सियासत-साजिश के चलते छोड़ना पड़ा

पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कॉमेडियन व एक्टर कपिल शर्मा के साथ उनके शो में जोड़ी बनाने से पहले एक वीडियो जारी कर कई पुरानी यादों को ताजा किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए वीडियो में सिद्धू ने कहा है कि सलमान खान के शो बिग बॉस को उन्होंने TRP दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × four =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

The Hunt- The Rajiv Gandhi Assassination Case OTT Release Date Revealed

Based on the book Ninety Days, Sony LIV...

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अधिकारी बनने का अवसर, पांच हजार रुपये देनी होगी फीस

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अधिकारी बनने का अवसर है।...

Patliputra University released vacancies for the post of officers | पाटलिपुत्र विवि ने अधिकारियों के पद के लिए निकाली वैकेंसी – Patna News

पटना|पाटलिपुत्र विवि ने स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन से लेकर...

Top Selling Gadgets


Fatal error: Uncaught ErrorException: md5_file(/home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-content/litespeed/js/7913f719391ba369044279656510f86e.js.tmp): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimizer.cls.php:151 Stack trace: #0 [internal function]: litespeed_exception_handler() #1 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimizer.cls.php(151): md5_file() #2 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(843): LiteSpeed\Optimizer->serve() #3 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(388): LiteSpeed\Optimize->_build_hash_url() #4 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(264): LiteSpeed\Optimize->_optimize() #5 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(324): LiteSpeed\Optimize->finalize() #6 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-includes/plugin.php(205): WP_Hook->apply_filters() #7 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/core.cls.php(456): apply_filters() #8 [internal function]: LiteSpeed\Core->send_headers_force() #9 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-includes/functions.php(5464): ob_end_flush() #10 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(324): wp_ob_end_flush_all() #11 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters() #12 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action() #13 /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-includes/load.php(1279): do_action() #14 [internal function]: shutdown_action_hook() #15 {main} thrown in /home/u611901823/domains/gizfy.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimizer.cls.php on line 151