अब श्रमिक अपने घर से कर सकेंगे रोजगार की मांग

Date:

- Advertisement -


बाड़मेर: जिले में मनरेगा श्रमिक अपने घर से मोबाइल एप के जरिए मनरेगा में रोजगार की मांग कर सकेंगे. इसके लिए जिला कलेक्टर टीना डाबी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी ने बुधवार को दरूड़ा ग्राम पंचायत से MY NREGA APP लॉन्च किया. इस दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मनरेगा आयुक्त एवं अतिरिक्त आयुक्त भी जुड़े.

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मनरेगा श्रमिकों के लिए ऐप विकसित करके सराहनीय पहल की है. अब तक मनरेगा में रोजगार की मांग करने के लिए फार्म संख्या-6 में आवेदन करना पड़ता था. इस नवीन पहल की वजह से श्रमिक अपने घर से मोबाइल ऐप के माध्यम से रोजगार की मांग कर सकेगा. इससे समय की बचत होगी. उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह मोबाइल ऐप काफी मददगार साबित होगा.

पढ़ें: मनरेगा से भी कम मिलता है मानदेय, कुक कम हेल्परों की मांग पहुंची शिक्षा मंदिर – Cook Cum Helper Wages

मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी ने बताया कि इसको शुरूआती ट्रॉयल के दौर पर पांच ग्राम पंचायतों में इस ऐप को लागू किया जाएगा. इसके उपरांत अन्य ग्राम पंचायतों में इसको लागू किया जाएगा. इस दौरान मनरेगा के अधिशाषी अभियंता अक्षय पांचल ने माई नरेगा बाड़मेर ऐप को डाउनलोड करने के साथ रोजगार की मांग करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया.

पढ़ें: मनरेगा, दिहाड़ी मजदूर के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर, कोटा में निशुल्क नीट की तैयारी करवा रही ये संस्था

है MY NREGA APP: MY NREGA APP पर श्रमिक अपनी सुविधानुसार 24 घंटे में कभी भी कहीं बैठे रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं. श्रमिक को कार्य आवेदन की प्राप्ति रसीद पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी. इसकी सूचना संबंधित ग्राम विकास अधिकारी की आईडी पर प्रदर्शित होगी. इसकी जिला स्तर से प्रभावी मोनिटरिंग की जाएगी. मनरेगा श्रमिक की ओर से रोजगार के लिए आवेदन कब-कब किया गया है, इसका विवरण मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध रहेगा. श्रमिक की ओर से जॉब कार्ड में सम्मिलित एक से अधिक सदस्यों के लिए अपनी सुविधानुसार कार्य अवधि का चयन कर मांग प्रस्तुत की जा सकेगी.

पढ़ें: Rajasthan: पंचायत में मनरेगा के काम मंजूर नहीं होने से नाराज पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी बैठे धरने पर, बोले- मस्टररोल जारी होने पर ही उठूंगा

कैसे काम करेगा MY NREGA APP: इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से MY NREGA APP डाउनलोड करना होगा. ऐप को खोलने के बाद जॉबकार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करने होंगे. इसके उपरांत पंजीकृत मोबाइल में MY NREGA APP लॉगइन में 6 अंको का ओटीपी दर्ज करना होगा. इसके बाद श्रमिकों को अपने जॉबकार्ड पर लगे यूनिक क्यू आर कोड को स्कैन करना होगा. इससे MY NREGA APP का होम पेज ओपन होगा. इसमें कार्य के लिए नया आवेदन पर क्लिक कर कार्य चाहने वाले व्यक्ति अथवा अन्य सदस्यों, पखवाड़े का चयन करते हुए आवेदन सबमिट करना होगा.



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 5 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Rockstar confirms the GTA 6 price, pre-order bonuses, and its ultimate edition

Rockstar Games has just announced what the GTA...

Grab a free Radeon RX 9070 XT, or one of five other GPUs, thanks to AMD

If current PC prices are getting you down,...

Be Dino codes (June 2026)

If we could, we'd all give up being...

Marathon’s new experimental Vault Breaker mode has loot you can’t take with you

Extraction shooters are all about gathering loot and...

Top Selling Gadgets