उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी का जुनून तेजी से बढ़ रहा है, इसमें आधी आबादी भी पीछे नहीं है. जी हां बेटियां भी वर्दी पहनने के लिए आगे आ रही हैं. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक (दरोगा), नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 15,75,760 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 4,09,374 आवेदन महिलाओं ने भरे हैं, जो कुल आवेदनों का लगभग 26% है. पुरुषों ने 11,66,386 आवेदन दाखिल किए हैं.
आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो चुकी है. यह आंकड़ा महिलाओं के बीच पुलिस सेवा में बढ़ते आकर्षण को दर्शाते हैं, जहां राज्य सरकार 20% आरक्षण की सुविधा दे रही है.
गोरखपुर मामले में गोली नहीं चोट लगने से हुई छात्र की मौत? SSP गोरखपुर का बड़ा दावा
चार हजार से अधिक हैं रिक्त पद
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएसी प्लाटून कमांडर, विशेष सुरक्षा बल प्लाटून कमांडर और महिला प्लाटून कमांडर जैसे पदों के लिए कुल 4,543 रिक्तियां घोषित की गई हैं. इनमें:
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस: 4,242 पद
- पीएसी प्लाटून कमांडर: 135 पद
- विशेष सुरक्षा बल प्लाटून कमांडर: 60 पद
- महिला प्लाटून कमांडर (बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर पीएसी महिला वाहिनी): 106 पद
भर्ती बोर्ड के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजे तक तकनीकी दिक्कतों के निवारण के लिए विशेष सुविधा दी गई थी. इसका जिसमें 3,499 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा किया है. लिखित परीक्षा चार सप्ताह पहले अभ्यर्थियों को सूचना दी जाएगी. योग्यता मानदंडों में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है, और आयु सीमा 20 से 28 वर्ष (आरक्षण के साथ छूट). चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) और दस्तावेज सत्यापन शामिल है.
महिलाओं को 20% आरक्षण का लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के तहत पुलिस भर्ती में महिलाओं को 20% क्षैतिज आरक्षण मिल रहा है, जो उनकी भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है. पिछले भर्ती चक्रों में भी महिलाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है.
इसके बाद बोर्ड ने अब लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है.जो अभ्यर्थी यूपी पुलिस में भर्ती का मौका देख रहे थे ये उनके लिए बेहतर अवसर होगा.