जानें क्या होती है मॉक ट्रेडिंग सेशन, जिसकी वजह से शनिवार को खुला रहेगा शेयर बाजार

0
29
Advertisement


Indian share market: आमतौर पर, भारतीय शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है, लेकिन इस बार 1 मार्च 2025 को शनिवार होने के बावजूद बाजार खुला रहेगा। दरअसल, इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जा रहा है, जिस कारण से बाजार में ट्रेडिंग की जाएगी। इससे पहले, शुक्रवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर रहे।

BSE और NSE ने जारी किया सर्कुलर

BSE और NSE दोनों ने इस विशेष ट्रेडिंग सेशन के बारे में सर्कुलर जारी किया है। BSE के मुताबिक, 1 मार्च को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग सेशन होगा। यह सेशन निवेशकों को अपनी रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा करने और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के प्रदर्शन को जांचने का मौका देगा।

थर्ड पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले ट्रेडिंग मेंबर भी इस मॉक ट्रेडिंग सेशन में भाग ले सकते हैं।

मॉक ट्रेडिंग सेशन की टाइमिंग

NSE द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, इक्विटी मॉक ट्रेडिंग सेशन की टाइमिंग इस प्रकार रहेगी:

ब्लॉक डील विंडो सेशन-1: सुबह 09:45 बजे से 10:00 बजे तक

नॉर्मल मार्केट ओपनिंग: सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक

डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट ट्रेडिंग सेशन: दोपहर 2:00 बजे से 2:08 बजे तक

सामान्य ट्रेडिंग सेशन (DR साइट): दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक

क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:10 बजे से 3:20 बजे तक

मॉक ट्रेडिंग का उद्देश्य

मॉक ट्रेडिंग सेशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स सही से काम कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से निपटने के लिए तैयार हैं। निवेशक और ट्रेडिंग सदस्य इसे अपनी तकनीकी जांच के रूप में उपयोग कर सकते हैं।









Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 2 =