दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

0
26
Advertisement


दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है। दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई है। बारिश के दौरान लोगों की सड़कों पर आवाजाही थम गई और सड़कों पर जाम लग गया। कई इलाकों में पेड़ गिरने की भी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था।

नोएडा में भी जमकर बारिश हुई है और इस दौरान तेज आंधी भी चल रही थी। पूर्वी दिल्ली में ओले भी पड़े हैं। पिछले कई दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे। ऐसे में बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 4 =