दिल्ली-एनसीआर में 6-7 अक्टूबर को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

0
11
Advertisement


Last Updated:

Delhi NCR Aaj ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में 6 और 7 अक्टूबर को आंधी तूफान और तेज बारिश की संभावना है, जिससे तापमान घटेगा और गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर आंधी-तूफान और तेज बारिश तबाही मचाने के लिए तैयार है. दिल्ली में काले बादलों का डेरा छाने वाला है. यहां कुछ दिनों के लिए अंधेरा छा जाएगा और इसी के साथ ही गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है. दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है और राहत भरी खबर भी है.

आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आ रहे ताजा मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल 6 और 7 अक्टूबर को आंधी तूफान आ सकता है. जोरदार बारिश होगी. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. 6 और 7 अक्टूबर को पूरे दिन बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. इन दो दिनों की बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट होने का पूर्वानुमान है. वहीं, 2 अक्टूबर को भी बारिश होगी. 3 से लेकर 4 अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहरतापमान अधिकतम/न्यूनतमAQI
दिल्ली 33/24154
नोएडा 31/24166
गाजियाबाद 31/24169
गुड़गांव 31/24139
ग्रेटर नोएडा 31/24150

( नोट- ये आंकड़े गुरुवार के हैं )

गुलाबी ठंड देगी दस्तक

यही नहीं, इन 2 दिनों की बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है. यानी हल्की ठंड का एहसास लोगों को होने लग जाएगा और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से फिलहाल इस बार आ रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश भर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, लेकिन अभी तक इस पर आधिकारिक बयान भारत मौसम विज्ञान विभाग के किसी भी वैज्ञानिक की ओर से नहीं दिया गया है. अभी तक सिर्फ पूर्वानुमान जताया गया है कि इस बार ठंड भी जोरदार पड़ने वाली है.

पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बारिश

स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. दूसरी तरफ अरब सागर में एक डिप्रेशन बन गया है. पाकिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का प्रभाव दिखाई देगा. इन सब के प्रभाव से पूर्वी भारत में बारिश शुरू होगी.

वहीं, मध्य भारत होते हुए उत्तर भारत तक आएगी. जहां 4 से 5 अक्टूबर के बीच बिहार और उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तो बाढ़ की भी आशंका जताई गई है. हालांकि 5 और 6 अक्टूबर तक दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पाकिस्तान में बारिश होगी. इसके अलावा पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है.

authorimg

Brijendra Pratap

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedelhi

दिल्लीवालों सावधान! आंधी-तूफान के साथ बारिश फिर मचाएगी गदर, ठंड का अलर्ट!



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + one =