दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश व तूफान का IMD अलर्ट

0
22
Advertisement


Weather Report: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 अक्टूबर 2025 को उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-थलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जो 5 से 7 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा. पंजाब-हरियाणा में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने बिहार, सहित पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. इधर अरब सागर में साइक्लोनिक तूफान शक्ति कमजोर पड़ने लगा है.

फिलहाल उत्तर पश्चिम भारत में एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. इसकी वजह से रविवार दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को मूसलाधार बारिश हुई. मौसम विभाग ने दिन में भी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में जल भराव और पेड़ गिरने की भी खबर आ रही है. मौसम विभाग ने लोगों को बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट पढ़ कर ही निकलने की सलाह दी है. दिल्ली सहित एनसीआर के क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना है

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-थलग स्थानों पर भारी बारिश संभव है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकल में भी भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान के साथ बिजली चमक सकती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 + 6 =