दुबई से हांगकांग जा रहा कार्गो प्लेन समुद्र में गिरा, 2 की मौत; कैसे हुआ हादसा?

0
6
Advertisement


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से उड़ान भरने वाली एक कार्गो प्लेन रनवे से अचानक फिसलकर समुद्र में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसा हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार की सुबह बोइंग 747 का यह प्लेन हांगकांग एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। तभी अचानक यह फिसलकर समुद्र में गिर गया।

कैसे हुआ हादसा?

हादसा इतना भयानक था कि प्लेन का आधा हिस्सा टूट कर समुद्र में गिर गया। हादसे के दौरान प्लेन में कुल 4 लोग मौजूद थे। हांगकांग एयरपोर्ट के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2 लोगों को किसी तरह रेस्क्यू किया गया, लेकिन हादसे में 2 लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने इस हादसे पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया है। हादसे के बाद हांगकांग एयरपोर्ट के उत्तरी रनवे को बंद कर दिया गया है। हालांकि, एयरपोर्ट के दक्षिणी और मध्य रनवे चालू हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − 18 =