धांसू ऑफर: सिर्फ 16 रुपये में लें 4,499 रुपये की लावा Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच get lava prowatch xtreme smartwatch for just rs 16 on 16 june, Gadgets Hindi News

0
15
Advertisement


लावा ने अपनी नई स्मार्टवॉच, Prowatch Xtreme के लिए लॉन्च डे ऑफर की घोषणा की है। यह वॉच सोमवार, 16 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे से अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। ऑफर के तहत, पहले 50 ग्राहक चेकआउट के समय कूपन कोड ‘XTREME16’ का उपयोग करके सिलिकॉन वेरिएंट को केवल 16 रुपये में खरीद सकते हैं।

स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। लावा ने अपनी नई स्मार्टवॉच, Prowatch Xtreme के लिए लॉन्च डे ऑफर की घोषणा की है। यह वॉच सोमवार, 16 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे से अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। लिमिटेड टाइम प्रमोशनल ऑफर के तहत, पहले 50 ग्राहक चेकआउट के समय कूपन कोड ‘XTREME16’ का उपयोग करके प्रोवॉच एक्सट्रीम के सिलिकॉन वेरिएंट को केवल 16 रुपये में खरीद सकते हैं।

धांसू ऑफर: सिर्फ 16 रुपये में लें 4,499 रुपये की लावा Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच
lava prowatch xtreme

इतनी है अलग-अलग वेरिएंट की कीमत

बता दें कि इस वॉच को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर बेचा जाएगा। कंपनी ने इसे अलग-अलग स्ट्रैप के हिसाब से तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 4,499 रुपये, नायलॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 4,699 रुपये और मेटल स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है। लॉन्च के दिन इसकी कीमत क्रमशः 3,999 रुपये, 4,199 रुपये और 4,499 रुपये होगी। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। खरीदार चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। नायलॉन और मेटल वेरिएंट के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मुफ्त मिलेगा।

lava prowatch xtreme
ये भी पढ़ें:अगले हफ्ते इतने सारे स्मार्टफोन्स की पहली सेल, लिस्ट में 7999 रुपये का 5G फोन भी

चलिए अब एक नजर डालते हैं Lava Prowatch Xtreme की खासियत पर

लावा प्रोवॉच एक्सट्रीम स्मार्टवॉच 1.43 इंच की एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 466×466 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 326 पीपीआई डेंसिटी, 500 निट्स ब्राइटनेस और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें सैंडब्लास्टेड एल्यूमीनियम अलॉय मेटल बॉडी है, जो लाइटवेट है, फिर भी मजबूत है। धूल और पानी के सुरक्षित रहने के लिए यह IP68 रेटिंग के साथ आती है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

इसमें ATD3085C चिपसेट और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, क्विक रिप्लाई मैसेज और 8-10 दिनों की बैटरी लाइफ (5 घंटे कॉलिंग, 17 घंटे जीपीएस) जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वॉच में ढेर सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, ​​VO₂ मैक्स, HRV, स्मार्ट स्लीप ट्रैकिंग, बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग शामिल है। इसमें 110+ स्पोर्ट्स मोड के लिए HX3960 PPG सेंसर भी है। यह इंटेलिजेंट एक्सरसाइज रिकॉग्निशन और छह स्ट्रक्चर्ड रनिंग कोर्स भी मिलते हैं।

एक्सप्लोरर सूट में आउटडोर ट्रैकिंग के लिए बैरोमीटर, अल्टीमीटर, कंपास और AQI मॉनिटरिंग शामिल है। 6-एक्सिस वाला G-सेंसर सटीक मोशन ट्रैकिंग को सक्षम बनाता है। इसके अन्य खास फीचर्स में गूगल फिट और हेल्थ कनेक्ट सपोर्ट, इवेंट रिमाइंडर, पोमोडोरो टाइमर, फाइंड माय वॉच एंड फोन, वर्ल्ड क्लॉक और जेस्चर कंट्रोल शामिल हैं। यह Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम कर सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × two =