पूर्वोत्तर में जारी रहेगा बारिश का दौर, दिल्ली-राजस्थान में भी करवट लेगा मौसम; जानिए कहां तक पहुंचा मानसून

Date:

- Advertisement -


देश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। पूर्वोत्तर में भारी बारिश और बाढ़ से हालात खराब हैं जबकि दिल्ली और राजस्थान में मौसम में बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी है। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून की रफ़्तार धीमी हो गई है लेकिन पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहेगी। दिल्ली में हल्की बारिश और तेज़ हवा चलने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का रूख अलग देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ गर्मी हो रही है। तो वहीं, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात खराब हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

वहीं, राजस्थान में पिछले समय तक गर्मी का सितम रहा, लेकिन सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला देखने को मिला। वहीं, बात उत्तर प्रदेश की करें तो कई जिलों में गर्मी से हाल बेहाल हैं। वहीं, IMD ने मानसून को लेकर भी अपडेट दिया है।

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में तेज हवा भी चलने की संभावना है। वहीं, रविवार राजधानी में तेज हवाओं और हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था।

यह भी पढ़ें: Forest Fire: मौसम मेहरबान हुआ तो फायर सीजन में मिली राहत, जंगल की आग की घटनाओं में आई कमी आने से राहत

जानिए यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ जिलों में के लिए विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश समय आसमान में बाद छाए रहेंगे। इसके अवाला 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: भारी बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी… उत्तराखंड में 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

पूर्वोत्तर में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। बारिश के कारण 36 से अधिक लोगों की जान चली गई है। वहीं, सिक्किम के छातेन सैन्य शिविर के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इसमें तीन जवान लापता हो गए। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक से दो दिनों तक बारिश का ये सिलसिला अभी जारी रह सकता है।
असम में भी बारिश के कारण स्थितियां गंभीर बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। वहीं, कुछ जगहों पर भारी से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।

कहां पहुंचा मानसून

देश में इस साल मानसून ने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी। मानसून के समय से पहले आने के बाद लोगों में काफी खुशी देखने को मिली। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। विभाग की माने तो मानसून की तीव्रता अगले 7 से 8 दिन के लिए थम गई है। शुरुआत के दिनों में मानसून अच्छी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा था। हालांकि, अब वो रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। (इनपुट एजेंसी के साथ)
अपने शहर के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × four =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Steam Machine review roundup: Hefty pricetag for a niche product

The Steam Machine is almost here. Valve has...

Monkey Soccer codes (June 2026)

Looking for new Monkey Soccer codes? Anything to...

Top Selling Gadgets