Advertisement
उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में अचानक मौसम ने करवट ली है. तेज हवाओं के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. सेब, अखरोट और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में ओलों ने खेतों और बागों को सफेद चादर में बदल दिया. किसानों का कहना है कि ये फसलें लगभग तैयार थीं और अब उनका 70-80 फीसदी हिस्सा बर्बाद हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे और राहत की मांग की है.

