भारतीय मूल के केशव महाराज होंगे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान, टेंबा बाउमा चोटिल

Date:

- Advertisement -


नई दिल्ली. लंबे इंतजार के बाद सफलता हाथ लगे और बिना उसका सहीं तरीके से आनंद लिए टीम से बाहर जाना पड़े तो उसका दर्द दक्षिण अफ्रीका के कप्तान से बेहतर कोई नहीं बता सकता. कुछ दिन पहले इंग्लैंड की सरजमीं पर आईसीसी टूर्नामेंट जीतकर लंबे सूखे को खत्म करने वाले कप्तान को क्या पता था कि उनको अगली सीरीज में बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा. पर ऐसा हो चुका है.

साउथ अफ्रीका और जिंबाब्वे के बीच 28 जून से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. पहला मैच बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टेंबा बावुमा को टीम में शामिल नहीं किया गया है. साउथ अफ्रीका ने बावुमा की ही कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था.  अब उनकी जगह भारतीय मूल के केशव महाराज को कप्तान बनाया गया है.

बजरंग बली का भक्त बना कप्तान 

भारत में छोटा डॉन के नाम से मशहूर बावुमा की गैर-मौजूदगी में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी भारतीय मूल के केशव महाराज को दी गई है. केशव के पूर्वज भारत के रहने वाले थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केशव के पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे. वो साल 1874 में साउथ अफ्रीका चले गए थे. साउथ अफ्रीका के डरबन में जन्म होने के बाद भी, केशव अपने देश के जड़ों से जुड़े हुए हैं. वो भगवान हुनमान के भक्त हैं. केशव हर भारतीय की तरह भारत के सभी त्योहार मनाते हैं.

बड़े नाम करेंगे आराम

जिम्बाबवे के खिलाफ सीरीज के लिए  बावुमा के अलावा एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी जैसे सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं है. इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. उनकी जगह टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन डी प्रिटोरियस और क्वेन मफाका का नाम शामिल है.

बावुमा की चोट कितनी सीरियस 

बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया था. इसी दौरान बावुमा चोटिल हो गए थे. बावुमा के हैमस्ट्रिंग में खिचांव आ गया था. इसी वजह से बावुमा जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. रिपोर्ट्स की मानें तो बावुमा को अभी मैदान पर वापसी करने में समय लग सकता है.

साउथ अफ्रीका प्लेइंग-11: टोनी डी जोर्जी, मैथ्यू ब्रीत्जके, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, लुआन डी प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज (कप्तान), कोडी यूसुफ, क्वेन मफाका.



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × five =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Arc Raiders Nomadic Envoys stock – what does the new trader have for sale this week?

With the news that Arc Raiders updates will...

Arc Raiders trials – what’s on this week

Arc Raiders trials are important for any seasoned topside...

12 years on, roguelike royalty The Binding of Isaac is suddenly bigger than ever

I love seeing new releases explode in popularity,...

Top Selling Gadgets