भारत ने कितने विमान गिराए, कितने आतंकी मारे, क्या PAK ने राफेल को निशाना बनाया? सेना ने हर सवाल का दिया जवाब – India shot down Pakistani jets, all out pilots are safe, 100 terrorists killed says Indian forces ntcpan

0
18
Advertisement


पाकिस्तान के साथ बॉर्डर पर सीजफायर का ऐलान हो गया है, लेकिन भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. तीनों सेनाओं के डीजी ऑपरेशन्स की तरफ से रविवार को एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है. इस दौरान सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमने अपना टारगेट और मकसद पूरा कर लिया है और पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिला है.

‘हमारे सभी पायलेट सुरक्षित लौटे’

डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशन्स (DGAO) एके भारती ने कहा कि हमारे सभी पायलट सुरक्षित हैं और हमने सभी टारगेट हासिल किए हैं. दरअसल पाकिस्तान की ओर से भारतीय पायलट को पकड़ने और राफेल विमानों को गिराने का दावा किया जा रहा था, लेकिन एयरफोर्स की तरफ से ऐसे किसी भी दावे को सिरे से खारिज किया गया है.  

ये भी पढ़ें: ‘भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तानी आर्मी के 40 जवानों को मार गिराया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले DGMO

डीजीएओ एके भारती ने कहा कि भारत ने किसी भी पाकिस्तानी विमान को अपनी सीमा के भीतर घुसने नहीं दिया है और इसी वजह से कोई मलबा नहीं मिला है. यह बात जरूर है कि हमने कुछ पाकिस्तानी फाइटर जेट्स और ड्रोन मार गिराए हैं, लेकिन अभी उनकी गिनती बताना सही नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि भारत ने पाकिस्तान के F-16 और JF-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, हालांकि वायुसेना की ओर से किसी खास विमान का नाम नहीं लिया गया है. 

सेना ने तस्वीरों के जरिए दिखाया टारगेट

‘पाकिस्तानी एयरबेस को भारी नुकसान’

जब एयर मार्शल एके भारती से पूछा गया कि कितने पाकिस्तानी विमान मार गिराए गए हैं, तो उन्होंने कहा, ‘हम यहां कोई अनुमान नहीं लगाना चाहेंगे, मेरे पास आंकड़े हैं और हम फिलहाल इसे पुख्ता करने के लिए टेक्निकल डिटेल हासिल कर रहे हैं. इसी वजह से तत्काल कोई आंकड़ा देने के लिए यह सही समय नहीं है.’

ये भी पढ़ें: क्या भारत और भी आतंकी अड्डों पर एक्शन लेगा? आजतक के सवाल पर बोले DGMO- जरूरत पड़ी तो जरूर!

एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमले सटीक और संयमित जवाबी कार्रवाई की है, जिसमें पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इनमें वेस्टर्न फ्रंट पर एयरबेस, कमांड सेंटर, मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल है. हमने जिन ठिकानों को निशाना बनाया उनमें चकलाला और रफीकी एयरबेस शामिल हैं.

‘100 से ज्यादा आतंकी मारे गए’

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स राजीव घई ने बताया कि भारतीय सेना का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था और हमने पाकिस्तान में 4, पीओके में पांच ठिकानों को टारगेट किया है. इस सैन्य कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं, जिनमें कंधार हाईजैक और पुलावामा हमले में शामिल यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक और मुदस्सिर अहमद जैसे आतंकी भी शामिल हैं.

पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह

पाकिस्तान और PoK में आतंकियों के 9 ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की है. लेकिन सेना ने कुल 21 आतंकी अड्डों को चिन्हित कर रखा है, ऐसे में क्या आगे भी आतंकियों पर सैन्य प्रहार जारी रहेगा? इसके जवाब में DGMO राजीव घई ने कहा कि आतंकी ठिकानों की पहचान करने के दौरान हमने बहुत से टेरर कैंप्स को चिन्हित किया था. हमने 21 दिखाए होंगे और भी हैं. लेकिन फिल्टर करते-करते लिस्ट 21 तक पहुंची है. अगर जरूरत पड़ी तो बाकी के बचे ठिकानों पर भी एक्शन लिया जाएगा.

एक्शन को तैयार थी नौसेना

आतंकियों के खिलाफ इस सैन्य कार्रवाई में आर्मी और एयरफोर्स के एक्शन के बारे में सभी को पता है. लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पता चला कि इंडियन नेवी भी इस दौरान हमले के लिए पूरी तरह तैयार थी. डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल ऑपरेशन (DGNO) वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि नेवी 9 मई की रात पाकिस्तान की समुद्री सीमा में उसके सैन्य प्रतिष्ठानों, कराची पोर्ट सहित चुनिंदा टारगेट को निशाना बनाने और उन्हें तबाह करने की पूरी तैयारी कर रखी थी, हमें सिर्फ निर्देश का इंतजार था. वाइस एडमिरल ने कहा कि नौसेना किसी भी जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह सक्षम है.

डीजीएनओ ने कहा कि हमने आतंकी हमले के 96 घंटे के अंदर अरब सागर में अपने हथियारों और जंगी जहाजों की तैयारियों को जांचा और हमारी फोर्स उत्तरी अरब सागर में दुश्मन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए पूरी तत्परता और क्षमता के साथ तैनात रही, ताकि हमारी तरफ से चुने गए टाइम पर कराची समेत समुद्र और जमीन पर दुश्मन के चुनिंदा ठिकानों पर हमला किया जा सके.

ये भी पढ़ें: क्या भारत और भी आतंकी अड्डों पर एक्शन लेगा? आजतक के सवाल पर बोले DGMO- जरूरत पड़ी तो जरूर!

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर कायरतापूर्ण हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके जवाब में भारत ने 7 मई को आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है. इसके बावजूद पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने नहीं आई और उसने भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस ने हर हमले को नाकाम करते हुए पाकिस्तान को जोरदार जवाब दिया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × four =