भोजपुरी गाने ‘लाज के गहनवा’ में आम्रपाली और निरहुआ का दिखा अलग अंदाज, वीडियो ने मचाया धमाल

0
19
Advertisement


Aamrapali Nirahua Song: आम्रपाली और निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘लाज के गहनवा’ भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दोनों पूरा धमाल मचा रहा है। यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ का इस गाने में अलग अंदाज देखने को मिला है। आम्रपाली और निरहुआ का ‘लाज के गहनवा’ गाना यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है और लोगों द्वारा बार-बार देखा जा रहा हैं। आम्रपाली की खूबसूरती और निरहुआ के भोलेपन का जादू लोगों पर इस कदर छाया कि इस गाने को वायरल होने में जरा सी भी देर नहीं लगी।

भोजपुरी गाने ‘लाज का गहनवा’ दिखाई दिया भावनाओं का जादू

भोजपुरी गाने ‘लाज के गहनवा’ में भावनाओं का जादू दिखाई दिया है। निरहुआ और आम्रपाली (Nirahua and Amrapali) पर फिल्माया गया ‘लाज के गहनवा’ गाना पूरी तरह से भावनाओं और संगीत से ओत-प्रोत दिखाई देता है। यह गाना एक भावनात्मक प्रस्तुति है, जिसमें एक पत्नी अपने पति से लाज का गहना नहीं उतारने की बात कर रही है। गाने में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश की है। 

‘लाज के गहनवा’ गाने का माहौल एक  पति-पत्नी (Husband wife love) के बीच रोमांटिक लम्हों का है। जहां आम्रपाली दूबे, निरहुआ के साथ खूबसूरत साड़ी में सजी हुई दिखाई दे रही हैं। गाने को नीलकमल और प्रियंका सिंह की आवाज में गाया गया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव कवि जी ने लिखे हैं। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा है।
 
आम्रपाली की मदहोश करने वाली अदाओं और निरहुआ की सादगी के चलते इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। यह गाना ‘निरहुआ द लीडर’ भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri movie) से लिया गया है और यूट्यूब पर इस गाने को ‘वेव म्यूजिक भोजपुरी’ चैनल पर अपलोड किया गया है। सोशल मीडिया पर भी गाने के बारे लोगों  में खूब चर्चाएं हो रही हैं। 

आम्रपाली दुबे की खूबसूरती और उनके अभिनय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को देख लोग यह कहने पर मजबूर हो गए हैं कि ‘लाज का गहनवा’ गाने में आम्रपाली के अभिनय को देखकर दिल खुश हो गया है। इस गाने को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया यह साबित कर रही है कि आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) का जादू आज भी भोजपुरी इंडस् ट्री में बरकरार  है। आम्रपाली और निरहुआ (Amrapali and Nirahua Song) की जोड़ी का क्रेज आज भी लोगों पर बरकरार है। इस भोजपुरी जोड़ी के नए गानों के साथ पुराने गानों को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − eleven =