मुंबई फिल्मसिटी को भी मिली एंबुलेंस…नीला फिल्म प्रोडक्शन की सार्थक पहल

0
10
Advertisement


सोम मिश्रा “शिवम”

मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में पहली बार नीला फिल्म प्रोडक्शन्स ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नीला फिल्म प्रोडक्शंस के संस्थापक और लोकप्रिय टेलीविजन शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के निर्माता-निर्देशक असीत कुमार मोदी की पहल पर फिल्मसिटी को सार्वजनिक उपयोग के लिए एक एम्बुलेंस भेंट की गई है। यह पहल उन सैकड़ों कामगारों, तकनीशियनों और प्रोफेशनलों की सेहत को ध्यान में रखकर की गई है, जो रोजाना फिल्मसिटी की अलग-अलग शूटिंग लोकेशनों पर मेहनत करते हैं। यह कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, फिल्मसिटी की प्रबंध निदेशक स्वाति म्हसे पाटिल, निर्माता-निर्देशक असीत कुमार मोदी और “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के निर्देशक व लोकप्रिय कलाकार उपस्थित रहे। इस सुअवसर पर असीत कुमार मोदी ने कहा, “फिल्मसिटी मेरे और मेरी टीम के लिए सिर्फ काम की जगह नहीं, बल्कि एक परिवार है। यहां रोजाना हजारों कलाकार, कर्मचारी और तकनीशियन कहानियों को ज़िंदा करने के लिए मेहनत करते हैं। यह एंबुलेंस उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने का हमारा छोटा-सा प्रयास है। एम्बुलेंस महज एक गाड़ी नहीं, बल्कि आपात स्थिति में जीवन रक्षक सहारा है। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ़ पर्दे पर खुशी बांटने तक सीमित नहीं, बल्कि उन लोगों की देखभाल करना भी है जो इस मनोरंजन जगत को संभव बनाते हैं।” यह एम्बुलेंस फिल्मसिटी की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती देगी तथा ज़रूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। वहीं असीत कुमार मोदी के नेतृत्व में नीला फिल्म प्रोडक्शन्स ने वर्षों से विभिन्न चैनलों जैसे सोनी एसईटी, सोनी सब, कलर्स और स्टार प्लस के लिए कई लोकप्रिय फिक्शन और नॉन-फिक्शन कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। इनमें “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” उनकी सबसे सफल और प्रतिष्ठित कृति है, जिसने अपने अनोखे पात्रों, संवादों और सांस्कृतिक प्रभाव से १७ वर्षों से भारतीय टेलीविजन पर विशेष स्थान बनाया है। अब तक ४००० से अधिक एपिसोड्स के साथ यह शो भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। आपको बता दें शो के निर्माता असीत मोदी ने नीला मीडियाटेक नामक सहायक कंपनी के माध्यम से वेव३ गेमिंग, एनीमेशन और मर्चेंडाइज जैसे नए डिजिटल क्षेत्रों में भी कदम बढ़ाया है, जिससे रचनात्मकता और नवाचार का दायरा और विस्तृत हुआ है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

13 + 17 =