मैदान पर वापसी करते ही इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका, फिफ्टी लगाते ही बनाई खास लिस्ट में जगह

0
35
Advertisement


Heinrich Klaasen

Image Source : AP
हेनरिक क्लासेन

साउथ अफ्रीका की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी जगह सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आसान जीत हासिल करने के साथ पक्की कर ली है। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 179 के स्कोर पर सिमट गई जिसका पीछा साउथ अफ्रीका की टीम ने 29.1 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर कर लिया। इस मैच में अफ्रीका टीम की प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे हेनरिक क्लासेन के बल्ले से 56 गेंदों में 64 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली, जिसके दम पर उन्होंने एक खास लिस्ट में भी जगह बना ली।

क्लासेन लगातार 5 वनडे पारियों में फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाले तीसरे अफ्रीकी खिलाड़ी

हेनरिक क्लासेन का लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में पिछले एक साल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में एक मैच विनर खिलाड़ी की भूमिका को अदा की है। इंग्लैंड के खिलाफ टारगेट का पीछा करते हुए हेनरिक क्लासेन ने खेली अपनी 64 रनों की पारी के दौरान कुल 11 चौके लगाए। वहीं अब वह साउथ अफ्रीका टीम के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 5 लगातार वनडे पारियों में 50 या उससे अधिक रनों की पारियां खेली हैं। हेनरिक क्लासेन से पहले ये कारनामा जोंटी रोड्स और क्विंटन डी कॉक करने में कामयाब हुए थे, जिसमें डी कॉक ने 2 बार ये कमाल किया था।

वनडे में अफ्रीका की तरफ से लगातार 5 पारियों में फिफ्टी प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ी

जोंटी रोड्स – साल 2000-01

क्विंटन डी कॉक – साल 2017

क्विंटन डी कॉक – साल 2019

हेनरिक क्लासेन – साल 2024-25

सेमीफाइनल में किस टीम से होगी साउथ अफ्रीका की भिड़ंत अभी तय नहीं

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में चार टीमें तय हो चुकी हैं, लेकिन किस टीम का मुकाबला किससे होगा इसका फैसला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले ग्रुप-ए के मुकाबले के परिणाम के बाद तय होगा। यदि इस मैच में भारतीय टीम जीतती है तो साउथ अफ्रीका अपना सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलेगी तो वहीं यदि भारतीय टीम हार का सामना करना करती है तो अफ्रीका को भारत के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलना होगा। ऐसे में आईसीसी ने ग्रुप-बी की दोनों टीमों को दुबई भेजने का भी फैसला किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया या अफ्रीका में कोई एक टीम दूसरे सेमीफाइनल में खेलने के लिए लाहौर वापस लौटेगी।

ये भी पढ़ें

भारत के लिए बड़ा खतरा 25 साल का धाकड़ बल्लेबाज, डेढ़ साल के अंदर ICC टूर्नामेंट में ठोके हैं 4 शतक

Champions Trophy: सेमीफाइनल में पहुंचते ही लगा झटका, धाकड़ खिलाड़ी चोटिल, टीम के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट

Latest Cricket News





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven + two =