‘मोदी जी डांस भी कर देंगे’, बिहार में राहुल गांधी का PM पर कटाक्ष; भड़क उठी भाजपा

0
18
Advertisement


डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल और गर्म होता जा रहा है। अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एक नए बयान ने बिहार से लेकर दिल्ली तक की सियासत में नया तड़का लगा दिया है।

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में एक रैली (Rahul Gandhi Muzaffarpur Rally) को संबोधित करते हुए पीएम को लेकर कहा, “उन्हें बस आपका वोट चाहिए, अगर आप नरेंद्र मोदी को नाचने के लिए कहेंगे, तो वो नाचेंगे… वो बस आपके वोट चुराने में लगे हैं।”

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) विधानसभा चुनाव के बाद नजर नहीं आएंगे। वो सिर्फ ड्रामा करते हैं। छठ जैसे पर्व में भी ड्रामा किया। उनके लिए यमुना जी में अलग से साफ पानी की व्यवस्था हुई। पाइप दिख जाने के कारण वह यमुना तट पर नहीं आए।

बीजेपी पर लगाया वोट चोरी का आरोप

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे वोट लेने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। इसी के साथ, राहुल ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप भी लगाया। राहुल ने फिर दोहराया कि बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाताओं से धोखाधड़ी करती है और चुनाव परिणामों में हेरफेर करती है।

राहुल के बयान पर बीजेपी का तीखा पलटवार

राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी ने भी तुरंत पलटवार किया। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी एक ‘लोकल गुंडे’ की भाषा में बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को वोट देने वाले हर मतदाता का भी अपमान किया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − six =