रांची में शाम को बारिश और आंधी तूफान की संभावना, रहें सतर्क.

0
24
Advertisement


Last Updated:

Jharkhand Weather Update: रांची में शाम को बारिश, वज्रपात और आंधी तूफान की संभावना है. हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है. 23 मई तक ऐसी ही स्थिति रहेगी. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Jharkhand Weather Update: कई जिलों में बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना

झारखंड मौसम का हाल

हाइलाइट्स

  • रांची में शाम को बारिश और आंधी तूफान की संभावना है.
  • हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है.
  • 23 मई तक मौसम खुशमिजाज रहेगा, सतर्क रहें.

रांची. झारखंड की राजधानी रांची समेत लगभग सारे जिलों में शाम में बारिश की संभावना है. खासतौर पर शाम के 6:00 बजे के बाद से मौसम बदल सकता है. बारिश के साथ वज्रपात व आंधी तूफान भी संभावना भी जताई जा रही है. ऐसे में इस समय काफी सचेत होकर रहे व खासतौर पर तेज आंधी तूफान के समय गाड़ी ना चलाएं. हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

वहीं, आज सुबह से ही राजधानी रांची में अच्छी खासी कर्कश धूप देखी गई. 10:00 बजे से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करके रखा. हालांकि, पिछली रात हुई बारिश के कारण हवाओं में थोड़ा ठंडापन था. लगभग हर एक जिले में कुछ ऐसी स्थिति रही. लेकिन अच्छी बात यह है कि शाम के बाद मौसम बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- गजब चोर…लड़कियों के अंडर गारमेंट्स की करता था चोरी, 2 साल बाद खुला राज, जानें माजरा

23 मई तक ऐसी ही रहेगी स्थिति
23 मई तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार 23 मई तक अच्छी खासी बारिश झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण देखने को मिलेगी. खास तौर पर मौसम शाम के वक्त ही करवट लेगा. इस दौरान काफी तेज आंधी तूफान और हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी रहेगी. इसलिए खासतौर पर इस समय लोगों को सतर्क रहना होगा.

authorimg

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homejharkhand

Jharkhand Weather Update: कई जिलों में बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × four =