राजस्थान: 9 जिलों में ओलावृष्टि , 19 में घना कोहरा, पढ़े मौसम का ताजा अपडेट – rajasthan on alert for rain hailstorm and cold wave hail likely in 9 districts

Date:

- Advertisement -


जयपुर: सर्दी के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीती रात को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से मौसम फिर बदल रहा है। धूप से मिली राहत के बाद अब एक बार फिर मौसम और ज्यादा सर्द हो गया है। मौसम विभाग की ओर से आज से प्रदेश में मावठ, घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। आज शनिवार 11 जनवरी को जयपुर सहित प्रदेश के 9 जिलों में ओलावृष्टि होने वाली है। इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया है। यानी आज से एक बार फिर प्रदेशभर में सर्दी का सितम बढ़ने जा रहा है।

जानिए किन किन जिलों में है बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से प्रदेश के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, बारिश, ओलावृष्टि के साथ शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज जयपुर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ में आज ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और नागौर में मेघ गर्जन, घने कोहरे और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

अगले तीन दिन कोहरे के आगोश में रहेगा प्रदेश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले तीन दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाए रहेगा। सर्दी का असर अगले पांच दिन तक जारी रहने की संभावना है। यानी अगले पांच दिन तक सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे के चलते अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार को 2.0 डिग्री तापमान के साथ माउंट आबू प्रदेश में सबसे सर्द रहा। हालांकि जनवरी के तीसरे सप्ताह में सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान आगे पढें
माउंट आबू में 2.0 डिग्री सेल्सियस
करौली में 3.3 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 3.4 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 4.2 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 4.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 5.4 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 5.8 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 6.0 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 6.1 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर में 6.1 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 6.6 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 6.6 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 6.9 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 7.0 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 7.3 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 8.0 डिग्री सेल्सियस
नागौर में 8.1 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 8.2 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 8.7 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 8.8 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ़ में 9.3 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 10.2 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 10.3 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 10.8 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 11.2 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 11.9 डिग्री सेल्सियस



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × four =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Ride Storm codes (July 2026)

Unless you're the type to pull a wheelie...

Hot Dogs, Horseshoes & Hand Grenades finally leaves early access after 10 years

Hot Dogs, Horseshoes & Hand Grenades (H3VR) entered...

Top Selling Gadgets