विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण ऐसे दें…तालियों से होगा स्वागत

Date:

- Advertisement -


Speech on World Environment Day 2025 in Hindi: हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि दुनियाभर में लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जा सके. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को बचाना, प्रदूषण को कम करना और पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) आदतों को अपनाना चाहिए. यह दिन संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा 1972 में शुरू किया गया था ताकि लोग जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण और वनों की कटाई जैसे गंभीर मुद्दों के खिलाफ एकजुट हो सकें. यह दिन छात्रों के लिए काफी महत्व रखता है क्योंकि इस दिन स्कूल-काॅलेजों में छात्रों से भाषण देने के लिए कहा जा सकता है. इसलिए इस लेख में आप विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण (Speech on World Environment Day 2025) तैयार करने के बारे में जान सकते हैं.

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण (Speech on World Environment Day 2025)

100 शब्दों में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण (Speech on World Environment Day 2025) इस प्रकार है-

सुप्रभात सभी को. हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. यह दिन पर्यावरण और प्रकृति को बचाने के महत्व को समझाने के लिए होता है. हमें जो कुछ भी चाहिए जैसे- हवा, पानी, खाना और रहने की जगह, सब हमें पृथ्वी से ही मिलता है. लेकिन प्रदूषण और पेड़ों की कटाई से हमारी धरती को नुकसान हो रहा है. हमें प्लास्टिक का उपयोग बंद करना चाहिए, पेड़ लगाने चाहिए और पानी बचाना चाहिए. छोटी-छोटी कोशिशें बड़ा बदलाव ला सकती हैं. आइए हम सभी मिलकर संकल्प लें कि हम पर्यावरण को साफ और हरा-भरा बनाएंगे.

धन्यवाद और विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें- Essay on World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध ऐसे लिखें छात्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण (Speech on World Environment Day 2025)

200 शब्दों में स्कूल छात्रों के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण (Speech on World Environment Day 2025) इस प्रकार है-

सुप्रभात सभी को

आज मैं विश्व पर्यावरण दिवस पर बोलने आया/आई हूं. यह दिन हर साल 5 जून को मनाया जाता है. यह दिन हमें यह याद दिलाने के लिए है कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. हमारे आसपास का हर पेड़, पशु, पानी और हवा सब मिलकर पर्यावरण बनाते हैं.

आज पृथ्वी पर प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. अगर हम इन मुद्दों को नजरअंदाज करते हैं तो हमारा भविष्य संकट में पड़ सकता है. हम सभी छोटे-छोटे कामों से बड़ा असर डाल सकते हैं, जैसे- प्लास्टिक का कम उपयोग, ज्यादा पेड़ लगाना, पानी बचाना और सफाई रखना.

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस की एक थीम होती है, जो किसी खास समस्या पर ध्यान केंद्रित करती है. आइए हम सब मिलकर प्रकृति की रक्षा करें. क्योंकि यह स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन का आधार है. धन्यवाद.

यह भी पढ़ें-Latest AI Courses: B.Tech से लेकर Certificate तक, हर स्टूडेंट के लिए है AI कोर्स, मिलती है अच्छी सैलरी



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 2 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Minecraft’s new IRL backpack comes with a game-changing update to your inventory

Minecraft has teamed up with Herschel Supply to...

Rockstar confirms the GTA 6 price, pre-order bonuses, and its ultimate edition

Rockstar Games has just announced what the GTA...

Grab a free Radeon RX 9070 XT, or one of five other GPUs, thanks to AMD

If current PC prices are getting you down,...

Top Selling Gadgets