7th pay commission this state announce DA for PSU employees when for central government employees know here 2% डीए बढ़ाने का ऐलान, इन कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा, Business Hindi News
महंगाई भत्ता बढ़ाने का उद्देश्य बढ़ती महंगाई से कर्मचारियों को राहत देना और उनकी क्रय शक्ति को मजबूत करना है। रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह फैसला कर्मचारियों के वित्तीय बोझ को कम करने में मददगार साबित होगा।
7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार है। यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य सरकार के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) दो प्रतिशत बढ़ा दिया है। इस संशोधन के साथ इन कर्मचारियों का कुल डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। फैसले से लगभग 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनमें सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं।
कब से होगा लागू
सीएमओ ने एक बयान में कहा कि बढ़ा हुआ डीए पिछली तारीख एक जनवरी, 2025 से प्रभावी होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनवरी से अब तक के महीनों का बकाया डीए भी वेतन के साथ ही दिया जाएगा। महंगाई भत्ता बढ़ाने का उद्देश्य बढ़ती महंगाई से कर्मचारियों को राहत देना और उनकी क्रय शक्ति को मजबूत करना है। रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह फैसला कर्मचारियों के वित्तीय बोझ को कम करने में मददगार साबित होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को भी इंतजार
बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए भी महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार है। जुलाई से दिसंबर के बीच के भत्ते का ऐलान जल्द ही होने की संभावना है। हालांकि,वित्त मंत्रालय की ओर से अब तक आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि अक्टूबर के पहले पखवाड़े में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। आमतौर पर दशहरे या दिवाली से पहले सरकार कर्मचारियों को राहत का तोहफा देना पसंद करती है।
24 सितंबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी गई। मगर उसी बैठक में डीए और डीआर पर कोई चर्चा या घोषणा नहीं हुई। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में इसका ऐलान हो सकता है और फिर नवंबर से कर्मचारियों के खाते में इसका एरियर और बढ़ा हुआ डीए मिल सकता है।