Mumbai Indians Women won all five games against Gujarat Giants Women in WPL History chasing team winning this session मुंबई इंडियंस ने दर्ज की WPL 2025 की पहली जीत, गुजरात जायंट्स के खिलाफ बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, Cricket Hindi News

Date:

- Advertisement -


वुमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के तीसरे सीजन का पांचवां मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। यहां एक सिलसिला पहले मैच से चला आ रहा है, जो पांचवें मैच में भी देखने को मिला। वडोदरा में जो भी टीम इस सीजन रन चेज कर रही है, उसे जीत मिल रही है। फिर चाहे स्कोर 200 प्लस का ही क्यों ना चेज करना पड़े। मुंबई इंडियंस ने भी सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। पहले मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन गुजरात जायंट्स के खिलाफ टीम ने जीत दर्ज की और एक अद्भुत रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल के इतिहास में अभी तक जो भी मुकाबला गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेला है, उसमें जीत ही दर्ज की है। अब तक पांच मैचों में मुंबई की टीम गुजरात को हरा चुकी है। अन्य कोई भी टीम इस तरह का रिकॉर्ड नहीं रखती। वहीं, WPL 2025 की बात करें तो इस सीजन अब तक पांच मैच खेले गए हैं और सभी मुकाबले वडोदरा में खेले गए हैं। इन सभी मैचों में जीत दर्ज करने का पैटर्न एक ही रहा है कि आप पहले गेंदबाजी करिए और बाद में बल्लेबाजी करते हुए रन चेज करिए और मुकाबला आसानी से जीत जाइए।

ये भी पढ़ें:प्लेइंग इलेवन में बुमराह की जगह किसे मिलना चाहिए मौका, पोंटिंग ने सुझाया नाम

इस मुकाबले की बात करें तो गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान हरमनप्रीत कौर का ये फैसला सही साबित हुआ था। मुंबई ने गुजरात को 120 रनों पर समेट दिया था। गुजरात के लिए 32 रन हरलीन देओल ने बनाए थे और 20 रन की पारी काशवी गौतम ने खेली थी। मुंबई के लिए 3 विकेट हीली मैथ्यूज ने चटकाए थे और 2-2 विकेट नैट स्कीवर ब्रंट और एमलिया कर ने चटकाए। मुंबई ने 121 रनों के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 57 रन नैट स्कीवर ब्रेंट ने बनाए और बाकी के बल्लेबाजों ने थोड़ा बहुत ही योगदान दिया।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − 10 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Top Selling Gadgets